{"_id":"57238ebb4f1c1b0679a9180f","slug":"hotel-owner-kidnapped-in-ludhiana-ransom-demanded-of-2-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना से होटल मालिक अगवा, डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियाना से होटल मालिक अगवा, डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 01 May 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरणकर्ताओं ने होटल मालिक को देर रात सैर करते समय अगवा कर लिया। उनकी रिहाई के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। वारदात पंजाब के जगरांव (लुधियाना) के मुल्लांपुर का है। होटल मिनी हालैंड के मालिक रणजीत सिंह को वीरवार देर रात अगवा किया गया। अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम गांव ढैपई निवासी रंजीत सिंह उर्फ जीता सैर करने के लिए घर से निकले। ढैपई से सहोली सड़क पर रंजीत को एक काले रंग की स्कार्पियो में आए लोगों ने जबरन उठा लिया। कुछ समय बाद अपहरणकर्ताओं ने रंजीत के मोबाइल से ही उसके भाई को फोन करके रिहाई के बदले में डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही देर रात लुधियाना के डीआईजी एसके कालिया, एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की कई टीमें अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने इस मामले में और कुछ बताने से इनकार कर दिया।