खौफनाक कदम: होटल मैनेजमेंट के छात्र ने फंदा लगा की आत्महत्या, छह माह पहले चंडीगढ़ आया था, एक वीडियो भी वायरल
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्वयं को सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-41 स्थित मकान में किराए पर रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिल्ली के अलीपुर के खेड़ाखुर्द निवासी स्वयं भारद्वाज के रूप में हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। स्वयं के परिजनों ने दोस्तों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
स्वयं भारद्वाज छह महीने पहले होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए चंडीगढ़ आया था। वह सेक्टर-42 के एक कॉलेज में दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही स्वयं सेक्टर-41 में रहने आया था। कॉलेज पास होने के कारण यहां उसके साथ कुछ दोस्त भी रहते थे। गुरुवार सुबह स्वयं कॉलेज नहीं गया। उसने दोस्तों को कहा कि वह बीमार है।
स्वयं के परिजन उसे गुरुवार सुबह से कॉल कर रहे थे लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। इसके बाद परिजनों ने स्वयं के दोस्तों को फोन करके कहा कि स्वयं का फोन नहीं उठ रहा है जानकारी करके बता दें। इसके बाद स्वयं के दोस्तों ने कॉलेज से घर आकर देखा तो वह घर में पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था।
उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्वयं को सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। स्वयं के ताऊ योगेश पन्नू का आरोप है कि उनके बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। स्वयं के दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की है। जिससे परेशान होकर उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली।
वीडियो वायरल: लड़की व दोस्त मंगवा रहे हैं माफी
इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक लड़की और कुछ युवक स्वयं भारद्वाज को माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। लड़की स्वयं से बार-बार कह रही है कि माफी मांगो। सेक्टर-39 थाना प्रभारी जुलदान सिंह ने बताया कि वीडियो में जो लड़की दिख रही है वह स्वयं पर छेड़छाड़ के आरोप लगा रही है।
लड़की उसके कॉलेज में ही पढ़ती है। वीडियो में लड़की दोस्तों के साथ स्वयं से माफी मांगने के लिए कह रही है। स्वयं ने कहा कि मेरी गलती थी, मैं सभी से माफी मांगता हूं। पुलिस और मेरे घरवालों को इस बारे में मत बताना। स्वयं वीडियो में कह रहा है कि मैं अब किसी के आगे नहीं आऊंगा और न कभी ऐसा करूंगा। बस एक बार माफ कर दो। इस दौरान उसने लड़की के पैर भी छुए।
वीडियो हमारे पास आ गया है। इस वीडियो को जांच के लिए भेजा जा रहा है। लड़की की ओर से पहले कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई थी। फिलहाल दोनों पक्षों से किसी की शिकायत नहीं आई है।
- जुलदान सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-39
फंदा लगाकर मजूदर ने दी जान
मजदूरी करने वाले मधुराज (45) ने सेक्टर-56 स्थित घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मधुराज मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा निवासी थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने धारा 174 के तहत कारवाई की है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
सेक्टर-56 पलसोरा चौकी प्रभारी ने बताया कि मधुराज की चार बेटियां और 4 साल का बेटा है। बुधवार रात को खाना खाने के बाद परिवार सो गया। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे पत्नी की आंख खुली तो पति छत की पाइप से चुन्नी से लटके हुए थे। इसके बाद बच्चों की मदद पहले नीचे उतारा फिर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मधुराज को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।