{"_id":"589615de4f1c1b4a40e83300","slug":"hotel-management-student-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मैनेजमेंट के छात्र ने फंदा लगा कर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल मैनेजमेंट के छात्र ने फंदा लगा कर की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Feb 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
होटल मैनेजमेंट के एक छात्र का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में झूलता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच 16 में रखवा दिया है। पुलिस का मानना है कि युवक ने सुसाइड किया है।
विज्ञापन
सेक्टर 19 पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनिंदर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना आई कि सेक्टर 20 में युवक ने सुसाइड कर लिया है।
विज्ञापन
मौके पर सेक्टर 19 थाना पुलिस पहुंची और चितकारा यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे अंकित बंसल को पंखे से उतारकर जीएमएसएच 16 ले गई। जहां डाक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त युवक घर में अकेला था। सबसे पहले उसकी बहन ने उसको फंदे से झूलते हुए देखा। पुलिस ने बताया कि अंकित को अपने दोस्त के साथ पटियाला जीप खरीदने के लिए जाना था।
जब दोस्त ने अंकित को फोन किया तो उसने नहीं उठाया। इसके बाद अंकित के दोस्त ने उसकी बहन को कॉल कर बताया। उसकी बहन अपना काम छोड़कर घर आई और आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर देखा तो अंकित पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद उसने 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। मौत के असल वजह का पता पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।