बड़ी बहन से राखी बंधवाता था, छोटी की अस्मत लूट ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस लड़की से वो राखी बंधवाता रहा उसी की नाबालिग बहन को नशीली दवाई पिला बंधक बनाकर 3 दिन तक करता रहा रेप। मामला पंजाब के मोहाली में खरड़ के गांव छज्जू माजरा का है।
यहां छज्जू माजरा रोड पर एक नामी हाउसिंग सोसाइटी में परिवार समेत किराए पर रहने वाली नाबालिग लड़की से एक युवक ने दुराचार कर दिया। आरोपी ने लड़की को नशीली दवाई पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। उसने तीन दिन तक लड़की को बंधक बनाए रखा।
पुलिस ने आरोपी दलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दलविंदर सिंह (24) का अपने मामा के घर में आना-जाना लगा रहता था। उसके रिश्तेदारों ने ही अपना फ्लैट लड़की के घरवालों को किराए पर दिया हुआ था।
आरोपी पीड़िता की दो बहनों से राखी बंधवाता था, लेकिन उस पर हमेशा बुरी नजर रखता था और मौका मिलते ही उसे डरा धमकाकर उससे दुराचार करता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले दलविंदर सिंह उर्र्फ गिन्नी ने उन्हें एक फ्लैट किराए पर दिलाया था।
फ्लैट में नशीली दवा पिलाकर किया रेप
इसके बाद वह लगातार उनके घर आने लगा व उसने उसकी मां को भी भरोसे में ले लिया कि आपकी तीनों लड़कियां मेरी बहनों जैसी हैं। दलविदर सिंह ने राखी वाले दिन पीड़िता की दोनों बहनों से तो राखी बंधवा ली परंतु उससे राखी नहीं बंधवाई।
लड़की ने अपनी मां को यह बता बताई तो उसकी मां ने दलविंदर सिंह का घर आना बंद कर दिया, परंतु वह लड़कियों की मां की गैरमौजूदगी में जबरदस्ती उनके घर आ जाता था। लड़की ने यह बात मां को बताई तो आरोपी उसे धमकाने लगा।
इसी बीच दलविंदर सिंह पीड़ित लड़की को बहला फुसला कर एक और फ्लैट में ले गया, जहां उसे किसी तरल पदार्थ में नशीली दवा पिलाकर उसने उससे दुराचार कर दिया। जब वह होश में आई तो आरोपी उसे उसके घर छोड़ गया।
पीड़िता ने अपने परिवार से डरते हुए यह बात किसी को नहीं बताई, परंतु 8 अप्रैल को वह उसे फिर उसी फ्लैट में ले गया। आरोपी ने तीन दिन उसे जबरदस्ती वहां रखा। बाद में दलविंदर की मां पीड़ित लड़की को उसकी मां के पास छोड़ आई।