फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hosiery trader kidnapped on gunpoint in ludhiana

लुधियानाः गन प्वाइंट पर होजरी कारोबारी को उठाया, मारपीट करके फेंका और मर्सिडीज लेकर फरार

Wed, 11 Jul 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Wed, 11 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Hosiery trader kidnapped on gunpoint in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo Photo
तीन हथियारबंद लुटेरों ने गन प्वाइंट पर होजरी कारोबारी को उठाया। उसके साथ मारपीट की, कुछ दूर ले जाकर फेंका और मर्सिडीज लेकर फरार हो गए। घटना पंजाब के लुधियाना की है। महानगर के पाश इलाके सराभा नगर में लुटेरा गिरोह के तीन हथियारबंद सदस्यों ने मर्सिडीज कार सवार कारोबारी की कार रोकी और उसे अगवा कर लिया। आरोपी उसे गन प्वाइंट पर खन्ना की तरफ ले गए और कार में उससे मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके पास रखे कुछ पैसे और मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसके मोबाइल से सिम निकाल कर नीचे फेंका और कुछ दूरी पर कारोबारी को भी नीचे फेंक कर फरार हो गए। वह किसी तरह से ढाबे पर पहुंचा और उसने वहां से फोन लेकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कारोबारी को पाश इलाके से अगवा करने की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंच गए। पुलिस तुरंत खन्ना से कारोबारी को लेकर वापस आई।
विज्ञापन


पुलिस ने कारोबारी माडल टाऊन के रहने वाले तरुण कुमार की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तरुण कुमार चावला ने बताया कि उसका होजरी का कारोबार है। काम से फ्री होकर रविवार रात वह अपनी मर्सिडीज कार से सराभा नगर मार्केट की तरफ जा रहा था। चर्च के पास उसकी कार तीन युवकों ने रोक ली। उन युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। अचानक तीनों ने रिवाल्वर निकाल कर उसकी कनपटी पर रख उसे बाहर निकाला और कार की पीछे की सीट पर बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक कार चलाने लगा और दो युवक उसके साथ पीछे की सीट पर बैठ गए। तरुण का कहना है कि पीछे बैठे लुटेरों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्होंने उसकी जेबें चेक की, मगर उसके पास कुछ ही पैसे थे। इसके बाद लुटेरों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। लुटेरे कार को गिल नहर की तरफ ले गए। जहां से नहर के किनारे-किनारे आरोपी खन्ना की तरफ चले गए।

खन्ना के सुनसान इलाके में आरोपियों ने कार रोकी, उसके मोबाइल से सिम निकाल कर फेंक दिया और मोबाइल ले लिया। फिर उसे चलती कार से फेंक दिया और खुद दिल्ली रोड पर फरार हो गए। तरुण ने बताया कि वह कई किलोमीटर तक पैदल चलता रहा, फिर उसे आगे एक ढाबा नजर आया। उसके सिर से खून निकल रहा था। जोकि ढाबे वाले देख कर डर गए। उसने ढाबे वाले को सारी घटना बताई। इसके बाद ढाबे वाले ने मोबाइल दिया। फिर उसने अपने घरवालों से संपर्क किया। 

सीसीटीवी खंगालने तक ही जुटी है अभी पुलिस की जांच 
लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों ने शहर में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशान लगा दिया है। अब सांप निकल जाने के बाद पुलिस लकीर पीटने का काम कर रही है। थाना पुलिस और सीआईए स्टाफ आरोपियों को पकड़ने के लिए जहां वारदात हुई थी, वहां से लेकर जहां आरोपियों ने तरुण को छोड़ा था, वहां तक सभी सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। हालांकि, पुलिस के हाथ कुछ फुटेज लगी है। जोकि पुलिस ने कब्जे में  ले ली है।  


हर एंगल से की जा रही है जांच : थाना प्रभारी 
थाना डिविजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि तरुण को गन प्वाइंट पर अगवा कर कार लूटने वाले लुटेरों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सभी सीसीटीवी कैमरे चेक करने में लगी हुई है, ताकि कोई सुराग मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस तरुण की किसी से कोई रंजिश तो नहीं इस एंगल पर भी काम कर रही है। जल्द ही लुटेरों का पता लगा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed