फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   horrible road accident in chandigarh, 5 dead

विवाद के बाद चंडीगढ़ में 5 की हत्या

Mon, 17 Aug 2015 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Aug 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
horrible road accident in chandigarh, 5 dead
चंडीगढ़ से बड़ी खबर है। यहां मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने 9 लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 5 की मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


वारदात सेक्टर 26 की मंडी में रविवार देर रात अंजाम दी गई। यहां एक ट्रक ड्राइवर ने झगड़े के बाद बदले की भावना से पार्किंग में सो रहे 9 लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतक राजस्थान के थे और मजदूरी करने के लिए चंडीगढ़ आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद ड्राइवर फरार हो गया, जबकि क्लीनर को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर ने आज सुबह जीएमसीसच-32 में दम तोड़ा।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्लीनर को हिरासत में लिया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

क्लीनर ने बताया कि वे माल लोड करने के लिए जमींदारा ट्रांसपोर्ट आए थे। यहां ड्राइवर का लोगों से झगड़ा हो गया। उसके बाद ड्राइवर ने खूब शराब की और देर रात सो रहे लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed