ऑनर किलिंगः बेटी के प्रेमी को मारकर शव खेतों में फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के करनाल में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। लव मैरिज करने पर युवक को मारकर खेतों में फेंक दिया गया। आरोप लड़की के परिजनों पर लगे हैं। सदर थाना पुलिस ने छपरा खेड़ा वासी बलकार की शिकायत पर लड़की के पिता सहित चार के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया। युवक की मौत से अस्पताल में ग्रामीण एकजुट रहे। आरोपियों को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। मृतक युवक का नाम विकास बताया जा रहा है।
मृतक विकास को मिलती रही थी धमकियां
डेढ़ साल पहले ही छपराखेड़ा वासी युवक विकास उर्फ विक्की और फूसगढ़ वासी रीतु के साथ प्रेम प्रसंग के चलते शादी की थी। रीतु ने भी आरोप लगाए कि उसके पिता सुरेंद्र बार-बार विकास को जान से मारने की धमकी देते थे। वे लव मैरिज के खिलाफ थे और इसके चलते विकास की हत्या की गई है। विकास के शव के पास बाइक और बिंडे पड़े मिले हैं। सदर थाना पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही है।
डेढ़ साल पहले ही की थी विकास और रीतु ने शादी
गांव छपराखेड़ा वासी विकास उर्फ विक्की (२५) ने गांव फूसगढ़ में नाई की दुकान की हुई थी। यहीं से विक्की का संपर्क रीतु से हुआ और इन्होंने प्रेम प्रसंग के चलते शादी कर ली। अब वह लव मैरिज कर छपराखेड़ा करने लगे थे और वह दुकान पर फुसगढ़ जाता था। शुक्रवार नौ बजे तक जब विकास घर नहीं पहुंचा तो परिजन इसके मोबाइल पर बार-बार फोन करते रहे।
फोन हर बार काटने से परिजनों को चिंता सताने लगी। वह रात को ही उसको ढूंढने के लिए निकले तो गांव के समीप ही खेतों में विकास का शव पड़ा मिला। विकास के सिर पर चोट के निशान हैं और बाइक, बिंडे साथ मिले। गांव में विकास की हत्या की सूचना मिलने पर सनसनी फैल गई।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रह दी है और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवा दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया और आरोपियों की गिर तारी की मांग करने लगे। सदर थाना और सिविल लाइन थाना के प्रभारियों ने पीडि़तों को समझाया, लेकिन पीडि़त आरोपियों की गिर तारी को लेकर अड़े रहे।
काफी विरोध के बाद अस्पताल में डीएसपी जितेंद्र गहलावत पहुंचे। उन्होंने मौके से ही आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस जिप्सी भेजी और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। डीएसपी के काफी समझाने के बाद पीडि़त शांत हुए।
मृतक विकास उर्फ विक्की के भाई बलकार की शिकायत पर फुसगढ़ गांव वासी लड़की के पिता सुरेंद्र, राजेश, काला, टाइगर के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। विकास की पत्नी रीतु ने भी अपने पिता के खिलाफ बयान दिए हैं। आरोपियों को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है।
- सुल्तान सिंह, जांच पुलिस अधिकारी, सदर थाना करनाल