ऑनर किलिंगः युवक-युवती को मिली वो सजा, रूह कांप जाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में एक बार फिर से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। युवक-युवती के शव पेड़ से लटके हुए मिले। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना हरियाणा में सिरसा के शहर डबवाली की है।
सियासी गांव चौटाला में लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती के शव पेड़ से लटकते हुए मिले। इसे ऑनर किलिंग माना जा रहा है, क्योंकि प्रेमी जोड़ा दो दिन से घर से फरार था।
फिलहाल पुलिस ने लड़की के पिता के बयान पर दफा 174 सीआरपीसी के तहत इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई का दावा जता रही है। एक ही जाति के युवक-युवती में काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी थे।
प्रेम को विवाह में बंधने के लिए वे परिजनों के आगे गुहार लगा चुके थे। लेकिन परिजन इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे। आखिरकार मंगलवार को दोनों घर से भाग गए।
बुधवार शाम को दोनों के शव गोशाला के नजदीक पेड़ से लटकते हुए मिले। दोनों एक ही टहनी पर लटके हुए थे। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौका पर पहुंची।
दोनों शवों को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सिंह ने बताया कि हनुमान (22) गोशाला में कार्यरत था जबकि त्रिलोचना (19) ने कुछ समय पहले ही दसवीं की परीक्षा पास की थी।
एक के गले में चुनरी, दूसरे के गले में रस्सा
त्रिलोचना दसवीं के बाद इन दिनों घर पर थी। मृतका के पिता कृष्ण कुमार ने अपने बयान में कहा है कि दोनों रात को घर से निकल गए थे। युवक उनके पड़ोस में रहता था। दोनों की बिरादरी एक है।
युवक के परिजनों के साथ उनकी रिश्तेदारी है। वे कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। फिलहाल पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई है। बृहस्पतिवार को दोनों के शव का डबवाली के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ऑनर किलिंग की चर्चा
हनुमान तथा उसके दोनों भाई गोशाला में ही कार्यरत हैं। पिछले करीब एक साल से वह गोशाला में मजदूरी कर रहा था। मंगलवार को सुबह से ही वह काम पर नहीं आया था। रात को अपनी प्रेमिका के साथ घर से निकल गया। अगली सुबह प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से लटकते मिले। एक के गले में चुनरी तथा दूसरे के गले में रस्सा डाला हुआ था। गांव में ऑनर किलिंग की चर्चाएं गर्म है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।