फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honour killing at ludhiana, father killed her daughter

ऑनर किलिंग: पिता ने बेटों से ही कत्ल करवा दी बेटी

Thu, 07 Jan 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 07 Jan 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
honour killing at ludhiana, father killed her daughter

युवती की प्रेमी के साथ विवाह की जिद ने उसकी जान ले ली। उसके पिता और दो भाइयों ने उसका कत्ल कर दिया। ऑनरकिलिंग की ये सनसनीखेज वारदात सामने आई पंजाब के लुधियाना जिले के गांव मलसीहां बाजण में।

विज्ञापन


इतना ही नहीं परिवार ने लड़की की मौत दिल का दौरा पड़ने से होने का बहना बना कर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। प्रेमी के पिता के बयान पर पुलिस ने पिता और दो बेटों के खिलाफ कत्ल करने और चोरी छिपे उसका संस्कार करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिंधवा बेट निवासी जगदीप सिंह का गांव मलसीहां बाजण की कुलदीप कौर के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों आपस में विवाह करना चाहते थे। जगदीप ने कुलदीप के साथ विवाह कराने के लिए अपने माता पिता को राजी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रेमी के पिता के खुलासे पर दर्ज हुआ मामला

honour killing at ludhiana, father killed her daughter

जगदीप के कहने पर उनके माता पिता कुलदीप कौर के घर उसका रिश्ता लेने के लिए गए। कुलदीप के माता-पिता ने इंकार कर दिया। लड़की के पिता ने साफ कह दिया कि वह जगदीप से शादी करने की बजाए अपनी बेटी को मार देंगे।

रिश्ता इंकार करने के बाद कुलदीप कौर अपने परिवार से गुस्सा हो गई। उसने रोटी खाना भी बंद कर दिया। मंगलवार की रात लड़की के पिता जगपाल सिंह ने उसे जिद छोड़ने को कहा।

इस पर कुलदीप कौर की पिता से काफी बहस हुई और उसने जगदीप से विवाह करने की जिद की। इसके बाद गुस्से में पिता ने अपने बेटों के साथ मिल कर लड़की के सिर पर जोर से वार कर दिया। इससे कुलदीप कौर की मौत हो गई।

जगरांव के थाना सदर के प्रभारी अवतार सिंह राजपाल ने कहा कि लड़के जगदीप के पिता हरपाल के बयानों पर मृतका के पिता जगपाल सिंह, बेटे जतिंदर एवं सुखविंदर सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed