फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honor killing in Punjab: disclosure of daughter killing

प्रेम करने पर बेटी को दी खौफनाक सजा

Fri, 17 Oct 2014 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 17 Oct 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
Honor killing in Punjab: disclosure of daughter killing

युवा बेटी द्वारा एक लड़के से प्रेम करना उसके पिता को नागवार गुजरा और उसने बेटी को दी खौफनाक सजा। लड़की के पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर पहले बेटी को दे दिया जहर और इसके बाद उसका गला घोंट कर मार डाला।

विज्ञापन


घटना अमृतसर के थाना जंडियाला में वैरोवाल रोड की है। इस खौफनाक हत्याकांड का राज लड़की के ब्वायफ्रेंड ने पुलिस के सामने खोला। युवक सुखदेव सिंह की शिकायत मिलने पर जांडियाल थाने की पुलिस ने लड़की के घर पर दबिश दी और लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिस ने लड़की के पिता और ताया जंडियाला निवासी बलविंदर सिंह और बलदेव सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लड़की की मौत जहर से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनर किलिंग के इस मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को लड़की की हत्या के दोषी उसके पिता और ताऊ को फांसी की सजा सुनाई। मामले में मंगलवार को जज एसएस साहनी की अदालत ने लड़की के पिता और ताऊ को दोषी करार दिया गया था।

कोर्ट ने दी सजा तो फूट-फूटकर रोया बाप

Honor killing in Punjab: disclosure of daughter killing

12 सितंबर 2012 को थाना जंडियाला में वैरोवाल रोड निवासी युवक सुखदेव सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उनके घर के पास ही रहते बलविंदर सिंह की बेटी से उसके प्रेम संबंध है।

वह दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन लड़की के घर वालों को उनका रिश्ता बर्दाश्त नहीं था। युवक ने बताया कि 11 सितंबर को लड़की ने उसे फोन कर बोला कि उसके पिता बलविंदर सिंह और ताया बलदेव सिंह ने उसकी पिटाई की है और उससे न मिलने को धमका रहे हैं।

बात करते समय ही फोन बीच में कट गया तब से ही फोन बंद आने लगा। वह देर रात तक उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई बात नहीं हो पाई। अगले दिन सुबह उसे पता चला कि रात को लड़की की मौत हो गई। लड़के ने अपनी प्रेमिका की ऑ‌नर किलिंग होने का शक जाहिर किया।

इसके बाद में पुलिस ने छापामारी कर लड़की का शव बरामद कर उसके पिता बलविंदर सिंह और ताया बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लड़की की मौत जहर से हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार लड़की का गला भी घोंटा गया। ऑनर किलिंग के इस सनसनीखेज मामले में अदालत ने दोनों दोषियों को सजा सुनाई तो वह फूट-फूट कर रोने लगे। दोनों को अपने किए पर पछतावा हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed