फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   home dispute between couple, child in prison, organically video

पति-पत्नी के झगड़े में जेल पहुंची ढाई साल की बच्ची, देखें वीडियो

Mon, 07 Sep 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 07 Sep 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
home dispute between couple, child in prison, organically video

पारिवारिक विवाद निपटाने के लिए महिला थाने पहुंची दो महिलाओं और एक बच्ची के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मामला हरियाणा के पानीपत महिला थाना का है।

विज्ञापन


आरोप है कि सुलह होने के बावजूद पुलिस ने न केवल शिकायतकर्ता महिला और उसकी ढाई साल की बच्ची को, उनके साथ आई एक अन्य महिला को भी हवालात में बंद कर दिया। इस बीच एक महिला की तबीयत खराब हो गई तो उसे छोड़ना पड़ा। दोनों महिलाएं रिश्ते में ननद-भाभी हैं।
विज्ञापन


घटना रविवार देर रात की है। इसकी जानकारी मीडिया में पहुंचते ही थाना स्टाफ में हड़कंप मच गया। डीएसपी विद्यावती ने पूरे मामले की रिपोर्ट ली और कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी। कच्चा कैंप निवासी राजेश ने बताया कि उसके साले मनीष का पत्नी आरती के साथ मनमुटाव चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुलह होने के बावजूद महिला पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की

home dispute between couple, child in prison, organically video

आरती ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाने में दे दी। इस पर पुलिस ने उसके पति को थाने बुला लिया। रविवार को राजेश अपनी पत्नी मीना, साले मनीष और उसकी ढाई साल की बच्ची के  साथ थाने पहुंच गया। वहां आरती पहले से ही मौजूद थी।

राजेश ने आरोप लगाया कि मनीष और आरती में सुलह होने के बावजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की। पुलिस ने मीना व आरती और उसकी ढाई साल की बच्ची को हवालात में बंद कर दिया। इस बीच मीना की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे और आरती व उसकी बच्ची को छोड़ दिया।

विद्यावती डीएसपी, महिला थाना, पानीपत ने बताया कि बच्ची को हवालात में बंद करने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जाएगी। इस मामले में यदि पुलिसकर्मी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed