फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hisar lady gangraped in auto

हाइवे पर चलते ऑटो में ब्यूटिशियन को बंधक बनाकर गैंगरेप, सड़क पर फेंका

Wed, 06 Dec 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Wed, 06 Dec 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
hisar lady gangraped in auto
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
हाइवे पर चलते ऑटो में ब्यूटिशियन को बंधकर बनाकर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। घटना हरियाणा के हिसार की है। बस स्टैंड से कैंट एरिया जा रही एक ब्यूटीशियन महिला से सोमवार रात करीब आठ बजे नेशनल हाईवे पर चलते ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मेडिकल में महिला से रेप की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, तीन बच्चों की मां और 27 वर्षीय महिला बरवाला में ब्यूटीपार्लर में काम करती है। सोमवार को करीब आठ बजे वह हिसार बस स्टैंड पहुंची और कैंट एरिया के ऑटो में बैठ गई। सेक्टर-27-28 से पहले ऑटो से कई सवारियां उतर गईं। चालक समेत तीन युवक और महिला ऑटो में बैठे रहे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने महिला का मुंह दबा लिया और दूसरा ऑटो चलाने लगा। चलते ऑटो में चालक और अन्य व्यक्ति ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपी चालक रामायण टोल तक ऑटो ले गया और टोल पार करने से पहले वापस मुड़ गया। रास्ते में महिला को चलते ऑटो से फेंककर तीनों फरार हो गए। किसी तरह महिला घर पहुंची और पति के साथ महिला थाने में जाकर आपबीती बताई। महिला थाना पुलिस ने मामले में तीन लोगों पर गैंगरेप, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। महिला थाना की एसएचओ सरोज बाला ने बताया कि महिला की निशानदेही पर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे साथियों के ठिकाने जानने के लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो के पर्दे गिराकर दिया वारदात को अंजाम

hisar lady gangraped in auto
rape attempt
तीन बच्चों की मां और 27 वर्षीय महिला बरवाला में ब्यूटीपार्लर पर काम करती है। हर रोज की तरह वह सोमवार को करीब आठ बजे हिसार बस स्टैंड पहुंची थी और कैंट एरिया के ऑटो में बैठ गई। इसमें पहले से सात से आठ सवारियां बैठी हुई थीं।

महिला ने शिकायत में बताया कि विद्युत नगर और इससे कुछ आगे चलते ही सभी सवारियां उतर गईं। ऑटो रिक्शा में चालक के अलावा दो अन्य युवक भी सवार थे। जिंदल ओवरब्रिज के पास चालक ने ऑटो के दोनों परदे गिरा दिए और उसने पीछे बैठे एक साथी को ऑटो चलाने को दे दिया। आरोपी चालक खुद पीछे वाली सीट पर आ गया और महिला को दबोचा।

चालक ने साथियों के साथ महिला से गैंगरेप किया और उसका फोन भी छीन लिया। वे कैंट के पास पहुंचे और ऑटो को फुट ओवरब्रिज के पास से टोल प्लाजा तक ले गए। वे वापसी में कैंट के पास महिला और उसका फोन फेंककर फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

हर रोज पति पहुंचते थे महिला को लेने

hisar lady gangraped in auto
गैंगरेप - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
महिला ने बताया कि हर रोज उनके पति उन्हें लेने के लिए पहुंचते हैं। वारदात के बाद जब आरोपी उसे फेंककर चले गए तो बदहवास महिला कैंट के सामने पहुंची और वहां पति को आपबीती बताई।

महिला ने बताया ऑटो का नंबर
पति के साथ थाने में शिकायत देने पहुंची महिला ने बताया कि वह आरोपियो को नाम से नहीं जानती। हां, उनकी शक्ल पहचान सकती है। महिला को ऑटो रिक्शा का पिछला चार अंक का नंबर भी बताया
 
कैंट के पास एक महिला से चलते ऑटो में गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और साथियों के ठिकाने जानने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।
- सरोज बाला, एसएचओ महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed