फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hisar anti narcotics team caught an accused with opium in Rohtak

Rohtak News: झारखंड से लाया अफीम, रोहतक में हिसार की एंटी नारकोटिक्स टीम ने आरोपी को दबोचा

Sun, 02 Jul 2023 09:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Jul 2023 09:03 AM IST
सार

डीएसपी महम संदीप सिंह की मौजूदगी में तलाशी ली तो कब्जे से एक बैग में छह किलो 800 ग्राम अफीम मिली। तत्काल पुलिस ने आरोपियों को माल व गाड़ी सहित दबोच लिया। 

विज्ञापन
Hisar anti narcotics team caught an accused with opium in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड से डेढ़ लाख की अफीम लेकर बस में सवार होकर रोहतक पहुंचे एक युवक को हिसार की एंटी नारकोटिक्स टीम ने दबोच लिया। युवक फतेहाबाद अफीम देने जा रहा था। उसके पास से छह किलो 800 ग्राम अफीम मिली है। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


हिसार की एंटी नारकोटिक्स की टीम रोहतक पहुंची। पता चला कि झारखंड के नवादा निवासी रवि रंजन नशीला पदार्थ सप्लाई करने रोहतक आ रहा है। वह फतेहाबाद जिले के गांव नाढोडी निवासी हरपाल सिंह को माल सप्लाई करेगा। 
विज्ञापन


हरपाल सिंह अपनी कार लेकर रोहतक पहुंचने वाला है। योजना के तहत रात करीब साढ़े 11 बजे हिसार की टीम ने नए बस स्टैंड के पास स्टेडियम रोड पर दबिश देकर कार के अंदर ही दोनों को दबोच लिया। डीएसपी महम संदीप सिंह की मौजूदगी में तलाशी ली तो कब्जे से एक बैग में छह किलो 800 ग्राम अफीम मिली। तत्काल पुलिस ने आरोपियों को माल व गाड़ी सहित दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed