{"_id":"587a6b554f1c1b6b3eba7cff","slug":"hindu-takth-leader-shot-death-in-ludhiana-punjab-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: हिंदू नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियाना: हिंदू नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
हिंदू नेता की गोली मारकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगरांव पुल के नजदीक दुर्गा माता मंदिर के पास अज्ञात हमलावरों ने शनिवार देर शाम हिंदू तख्त के जिला प्रचारक 32 वर्षीय अमित शर्मा को गोलियों से भून दिया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख के नेतृत्व में पुलिस पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अमित के सिर और कमर में दो गोलियां लगी।
इस घटना से हिंदू समाज में रोष है, वहीं शहर की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुल गई है। भगवान चौक निवासी अमित का सिलाई मशीन का कारोबार है। वह दोराहा में निजी काम से गया था। वापसी में वह अपने दोस्त चंद्र कालरा से मिलने गया। जब वह अपनी कार से नीचे उतरा तो बुलेट पर सवार दो युवकों ने उस पर चार गोलियां चला दी और मौके से फरार हो गए। दो गोली अमित के लगी। अमित वहीं गिर गया।
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग सिविल अस्पताल में जमा हो गए और उनमें जबरदस्त रोष था, इससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख का कहना है कि बाइक सवार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है।

Amit Sharma, District Pracharak of Shree Hindu Takhat shot dead by unidentified men near Ludhiana's Jagraon bridge.
— ANI (@ANI_news) January 14, 2017