{"_id":"5735e1c04f1c1b8b6b919886","slug":"himachal-resident-4-drug-traffickers-arrest-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीबी ने 2 किलो चरस के साथ हिमाचल के 4 तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनसीबी ने 2 किलो चरस के साथ हिमाचल के 4 तस्कर दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने चार ड्रग तस्करों को तीन किलो से ज्यादा चरस के साथ गिरफ्तार किया है। ड्रग तस्कर दो वोल्वो बसों में सवार हो कर भुंतर एयरपोर्ट (हिमाचल प्रदेश) से दिल्ली जा रहे थे। एक वोल्वो बस का ड्राइवर भी आरोपियों के साथ मिला हुआ था। एनसीबी ने बस ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एनसीबी चंडीगढ़ जोन के निदेशक कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि चारों आरोपी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान कुल्लू के बुद्धि सिंह (30) और गंगा सिंह (31) के रूप में हुई है। जबकि भूपिंदर सिंह (34) मंडी का और यशपाल (42) ऊना का रहनेवाला है। यशपाल वोल्वो बस का ड्राइवर है। बुद्धि सिंह और गंगा सिंह एक बस में थे जबकि भूपिंदर सिंह यशपाल की बस में बैठा हुआ था।
विज्ञापन
सुबह तड़के चार बजे गिरफ्तार किया
कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि एनसीबी ने खुफिया सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे दप्पर टोल प्लाजा के पास ट्रैप लगाया था और जैसे ही बसे वहां टोल पर रुकी आरोपियों को दबोच लिया गया। बुद्धि सिंह और गंगा सिंह को हिरासत में ले कर तलाशी ली तो बुद्धि सिंह के बैग से सवा किलोग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
बस की लगेज स्टोरेज में चरस छिपा रखी थी
आरोपियों ने वोल्वो बस ड्राइवर यशपाल से भी सांठगांठ कर रखी थी। भूपिंदर की तलाशी में चरस बरामद नही हुई। जिसके बाद एनसीबी ने बस में सामान रखने वाली जगह की तलाशी ली तो वहां से 1.880 किलो चरस बरामद हुई। एनसीबी का कहना है कि इस बात का बस ड्राइवर यशपाल को पता था कि बस में चरस की तस्करी की जा रही है।
कुल्लू से चरस खरीदकर कालेज छात्रों को दोगुने दामों पर बेचते थे
एनसीबी ने बताया कि तीनों आरोपी कुल्लू के भुंतर से चरस 1 हजार से 1500 रुपये प्रति दस ग्राम के हिसाब से खरीदते थे। जिसे दिल्ली में 3 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के हिसाब से बेच देते थे। चरस के खरीददारों में ज्यादातर कालेज के छात्र ही होते हैं। एनसीबी का कहना है कि तीनों तस्कर पिछले कई सालों से चरस की तस्करी कर रहे है।
पहले इन्होंने कम मात्रा में चरस ला कर बेची जब इनको लगा कि इस काम में पैसे ज्यादा है और आसानी से है तो इन्होंने किलो में चरस खरीद कर बेचनी शुरू कर दी। आरोपी महीने में एक बार कुल्लू से चरस ले कर दिल्ली आते थे। शनिवार को चारों आरोपियों को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया जाएगा।