फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   high alert after Nabha jail break, the enhanced security of many prisons

नाभा जेल ब्रेक के बाद हाई अलर्ट, बढ़ाई गई कई जेलों की सुरक्षा

Mon, 28 Nov 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 28 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
high alert after Nabha jail break, the enhanced security of many prisons
नाभा जेल पटियाला

नाभा जेल में अंधाधुंध फायरिंग के बाद खालिस्तानी आतंकवादी और गैंगस्टरों को भगाने के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। पंजाब सरकार के आदेशों के बाद पंजाब की हर जेल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। 

विज्ञापन


सेंट्रल जेल लुधियाना में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रविवार को कैदियों और हवालातियों से मुलाकात करने आने वालों की छुट्टी के बाद अधिकारियों को जैसे ही नाभा जेल कांड का पता चला तो जेल सुपरिंटेंडेंट जोगिंदर सिंह सहित जेल के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


जेल सुपरिंटेंडेंट की अगुवाई में पहले सभी जेल अधिकारियों की एक मीटिंग हुई। इसके बाद पीसीआर मोटरसाइकिल और गाड़ियों को भेज कर गश्त शुरू करवा दी गई। जेल कांड की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस की तरफ से भी जेल में स्पेशल टीम को भेज वहां तैनात किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोपड़ जेल के बाहर पुलिस ने की नाकाबंदी 

high alert after Nabha jail break, the enhanced security of many prisons
नाभा जेल ब्रेक

नाभा जेल में फरार हुये कैदियों के बाद पुलिस द्वारा जिला जेल के बाहर नाका लगा दिया गया तथा इस दौरान पुलिस ने शक्की वाहनों की चैकिंग की।चाहे कि कैदिंयों की फरार होने घटना के बाद सारे राज्य में अर्टल कर दिया गया था पर रोपड़ में पुलिस का एक ही नाका दिखाई दिया।

इसके अलावा बाईपास यां जिला के ऐंट्री प्वायंटों पर कोई नाका नहीं था।नाके पर तायनात पुलिस कर्मियों ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों से वह सुबह से नाके पर तायनात है ओर हर वाहन को चैक कर रहे है।

जब कि उधर जिला के जेल सुपरडैंट जीएस सराओ ने कहा कि जेल में सभी तरह के सुरक्षा प्रबंध किये हुये है।उन्होने कहा कि नाभा की वारदात के बाद सुरक्षा ओर करड़ी की गई है।गौरतलब है कि रोपड़ जिला जेल में भी कई गैंगस्टर बंद है तथा यह गैंगस्टर राज्य के बड़े गैंगस्टरों के ग्रुपों से जुडे हुये है।

नाभा जेल से फरार हुआ विक्की गाउंडर पहले रोपड़ जेल में बंद था तथा इस दौरान उनका यहां पर झगड़ा भी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed