फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heroin Bag Were Thrown From Samjhauta Express In Amritsar

अमृतसरः समझौता एक्सप्रेस से फेंका हेरोइन से भरा बैग, दो पाकिस्तानी सिम भी बरामद

Wed, 07 Aug 2019 02:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Aug 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
Heroin Bag Were Thrown From Samjhauta Express In Amritsar
समझौता एक्सप्रेस - फोटो : फाइल फोटो

पाकिस्तान से आई समझौता एक्सप्रेस के अंतिम डिब्बे से एक सफेद रंग की वर्दी पहने व्यक्ति ने हेरोइन से भरा बैग ट्रैक पर फेंक दिया। बैग को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया। बैग की तलाशी के दौरान उसमें तीन किलो 42 ग्राम हेरोइन और दो पाकिस्तानी सिम बरामद हुए। अमृतसर रेलवे पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को अटारी स्टेशन की तरफ आगे बढ़ रही समझौता एक्सप्रेस जब एक किलोमीटर दूर गांव रोड़ांवाला के पास पहुंची तो सबसे पीछे की बोगी से एक बैग ट्रैक पर फेंका गया। ट्रैक के साथ पशुओं को चरा रहे किसानों ने यह देख लिया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बैग को उठाने के लिए दो मोटर साइकिल सवार भी आए थे लेकिन किसानों ने उन्हें बैग उठाने नहीं दिया। हालांकि अमृतसर रेलवे स्टेशन के एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समझौता एक्सप्रेस जब पाकिस्तान वाघा रेलवे स्टेशन से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचती है, तब भारतीय गेट में तैनात बीएसएफ के जवान गेट खोलते हैं। गेट खुलते ही समझौता एक्सप्रेस का इंजन भीतर प्रवेश करता है। इसके साथ ही वहां पहले से पहुंचे कस्टम अधिकारी इंजन और बोगियों में चढ़ जाते हैं। समझौता एक्सप्रेस का ड्राइवर गाड़ी को धीमी गति से आगे बढ़ाता है। 

गाड़ी की सुरक्षा के लिए बीएसएफ के घुड़सवार बोगियों के साथ-साथ चलते हैं। घुड़सवार अटारी रेलवे स्टेशन से कुछ ही मीटर दूरी पर एक नाले तक जाते हैं। उसके बाद गाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब हेरोइन के बैग को फेंका गया था तो घुड़सवार टुकड़ी की नजर क्यों नहीं पड़ी। कस्टम व अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस बैग को फेंकने वाले की पहचान नहीं कर सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैग फेंकने वाला सफेद वर्दी में था। ऐसे में संभावना है कि वह पाकिस्तानी गार्ड हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed