फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   heart attack during ramleela in balaungi, subhash death

रामलीला के दौरान कुंभकर्ण को जगाते-जगाते सदा के लिए सो गया सुभाष

Thu, 13 Oct 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Oct 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
heart attack during ramleela in balaungi, subhash death
दिल का दौरा पड़ने से कलाकार की मौत
बलौंगी थाने के बाहर चल रही रामलीला में सोमवार देर रात उस समय मातम छा गया। जब रामलीला के एक दृश्य में कुंभकर्ण को जगाते समय सुभाष नाम के कलाकार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। इसी बीच उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दशहरा कमेटी के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दशहरा कमेटी ने मंगलवार को होने वाले दशहरा समारोह को कैंसिल कर दिया है। अब यह कार्यक्रम बुधवार को होगा। वहीं, इस दौरान भी केवल पुतलों का ही दहन किया जाएगा। किसी तरह का कोई भव्य समागम नहीं होगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार देर रात की है। राम लीला जोरों से चल रही थी। कुंभकर्ण पूरी नींद में था। उसे जगाने के लिए दरबारी जुटे हुए थे। इसी बीच दरबारी बने सुभाष को हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला मंचन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से कलाकार की मौत

heart attack during ramleela in balaungi, subhash death
दिल का दौरा पड़ने से कलाकार की मौत
इसके बाद स्टेज पर पर्दा डाल दिया गया। सभी दर्शक वहां पर इकट्ठे हो गए। फिर कलाकार को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दशहरा कमेटी के मेंबरों ने बताया कि सुभाष फेज-1 स्थित एक नामी कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात थे।

वह एकता कॉलोनी में रहते थे। वह काफी समय से दशहरा कमेटी से जुड़े हुए थे। कमेटी के कैशियर का पद संभाल रहे थे। मेंबरों ने बताया कि हर बार राम लीला को आयोजित करने में उनका अहम रोल रहता था। वह फाइनेंशियल हेल्प से लेकर अपना पूरा सहयोग देते थे। रामलीला के डायरेक्टर व राम का रोल निभाने वाले महेश ने कहा कि वह काफी मिलनसार थे। हमेशा उनको याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed