फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   head constable arrested for bribery

मंथली वसूलते हेड कांस्टेबल को CBI ने दबोचा

Fri, 18 Jul 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Jul 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
head constable arrested for bribery

ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल को सीबीआई ने वीरवार दोपहर 1500 रुपये रिश्वत लेते पीजीआई चौक पर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वह सेक्टर 22 क्रांति ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान जौरा सिंह से मंथली मांग रहा था।

विज्ञापन


मंथली न देने पर हेड कांस्टेबल ऑटो ड्राइवर को रोककर तंग करता था और चालान काटता था। जौरा सिंह की शिकायत पर सीबीआई ने हेड कांस्टेबल दलबीर सिंह पर भ्रष्टाचार का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में सीबीआई अपनी कार्रवाई करने के लिए हेड कांस्टेबल को पीयू के लॉ विभाग में लेकर गई। जहां पर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हेड कांस्टेबल को सीबीआई दफ्तर ले गई।
विज्ञापन


प्रधान जौरा सिंह ने सीबीआई को शिकायत दी कि उसके पास 30 ऑटो हैं। सभी ऑटो पीजीआई से लेकर बस स्टैंड तक चलते हैं। पीजीआई चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल दलबीर सिंह उनके ऑटो चालकों को रोककर तंग करता है। हेड कांस्टेबल बिना किसी कारण चालान काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान जौरा सिंह ने हेड कांस्टेबल दलबीर सिंह से संपक किया तो उसने कहा कि महीने के तीन हजार रुपये उसे दे दो तो उसके बाद पूरे शहर में कोई भी ट्रैफिक पुलिस वाला उनके ऑटो को नहीं रोकेगा। दोनों के बीच पर एक ऑटो 50 रुपये (कुल 1500) में सौदा हुआ।


सीबीआई ने दोपहर को पीजीआई चौक के पास ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता जौरा सिंह 1500 रुपये लेकर पीजीआई चौक पर हेड कांस्टेबल के पास पहुंचा और उसे पैसे दे दिए। सीबीआई ने मौके पर हेड कांस्टेबल दलबीर सिंह को रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed