फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana's most wanted gangster Akshay arrested in Ropar of Punjab

मुठभेड़ के बाद हरियाणा का कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, 15 हत्याओं का है आरोप, 4.60 लाख का इनाम भी

Tue, 11 Jun 2019 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana's most wanted gangster Akshay arrested in Ropar of Punjab
पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब पुलिस ने हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर अक्षय पहलवान (19) को पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। अक्षय पहलवान पर 15 हत्या के मामले समेत इरादा कत्ल, लूट, वाहनों की लूट तथा डकैती समेत 35 मामले दर्ज हैं। अक्षय की हरियाणा पुलिस को काफी समय से तलाश थी। हरियाणा में बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अक्षय पहलवान पर लगभग साढ़े चार लाख रुपये का इनाम है। 

विज्ञापन


रोपड़ पुलिस ने नूरपुरबेदी के गांव ढाहां से अक्षय को पकड़ा है। जिले के एसएसपी स्वप्न शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें अक्षय पहलवान के नूरपुरबेदी में होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर रविवार शाम को पुलिस गैंगस्टर को पकड़ने के लिए मुस्तैद हुई। अक्षय की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें सात राउंड फायर भी हुए । 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अक्षय को पकड़ने के लिए 10-12 पुलिसकर्मी गए थे। इस दौरान अक्षय खेतों में भाग गया। पुलिस ने गैंगस्टर अक्षय का खेतों में ढाई किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ा। इस दौरान अक्षय नंगे पैर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने गैंगस्टर अक्षय पहलवान से तीन देसी पिस्तौल और गोलियां भी बरामद की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana's most wanted gangster Akshay arrested in Ropar of Punjab
रोपड़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने कहा कि गैंगस्टर हथियार लेने के लिए ही यहां आया था और पुरानी रंजिश के चलते सोनीपत निवासी एक व्यक्ति को मारने की फिराक में था। पकड़ा गया अक्षय पंजाब, राजस्थान तथा हरियाणा के तीन गैंग से जुड़ा था और 15 हत्या, डकैती और हाईवे डकैती के 20 मामलों में वांछित था। हालांकि पुलिस ने उसे कब पकड़ा और कितनी देर मुठभेड़ चली इस बारे में जानकारी नहीं दी।

एसएसपी ने बताया कि अक्षय के जेल में बंद कैदियों से संबंध हैं। यह सोनीपत निवासी राजू बिसोदी और जेल में बंद लारेंस बिश्नोई से जुड़ा है। अक्षय सुपारी लेकर हत्याएं करता था। उसने लारेंस बिश्नोई के गिरोह के साथ मिलकर चार कत्ल और छह हाईवे डकैतियां की हैं। जबकि मार्च 2017 में जेल से बाहर आने के बाद 10 हाईवे डकैतियां कीं, जिसमें लगभग 50 लाख रुपये लूटे।

सितंबर 2015 में सोनीपत में तीन कत्ल के मामलों को लेकर यह 18 महीने तक जेल में रहा। जबकि नाबालिग होने के कारण यह 2017 से जमानत पर था। इसके बाद अक्षय ने सोनीपत के भीड़भाड़ वाले इलाके में पिता और पुत्र का सरेआम बेरहमी से कत्ल कर दिया था, जबकि जनवरी 2018 में राजस्थान के राजगढ़ में कोर्ट रूम में ही दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

इसके बाद इसने जून 2018 में अपने विरोधी जोरडन को भी गोली मार दी थी। अक्षय ज्यादा गोलियां मारकर कत्ल करने पर गर्व महसूस करता था। यह यूपी बॉर्डर पर स्थित 93 गांवों में मावेशी ले जाने वालों से पांच सौ रुपये प्रति मावेशी गुंडा टैक्स वसूलता था।

15 वर्ष की आयु में किया था पहला कत्ल
अक्षय पहलवान ने 15 साल की आयु में पहला कत्ल किया था और चार साल में उसने तीन दर्जन से भी ज्यादा बड़ी वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी ने बताया कि अक्षय पहलवान पर हरियाणा सरकार ने चार लाख रुपये, जबकि राजस्थान सरकार ने 60 हजार रुपये इनाम रखा है।

पुलिस ने अक्षय को गांव ढाहा से पकड़ा। यह गांव गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा का है। इसी गांव के गैंगस्टर पिंदरी के अक्षय के साथ संबंधों को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed