सिरसा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 250 ग्राम हेरोइन बरामद, चार लोग भी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह के नेतृत्व में जिला भर में पुलिस ने विभिन्न स्थानों से करीब 25 लाख रुपये की 250 ग्राम हेरोइन बरामद कर चार लोगों को काबू किया है। जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने गस्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर गांव रोड़ी क्षेत्र से कार सवार दो लोगों को 227 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है।
पकड़े गए लोगों की पहचान जसपाल व चरणपाल निवासी गांव दादू के रुप में हुई है। सिरसा के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया की सीआईए स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने गस्त व चेकिंग के दौरान कार सवार दोनों व्यक्तियों को 227 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया।
उन्होंने बताया की पकड़े गए व्यक्तियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में रोड़ी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
सीआईए प्रभारी ने बताया की एक अन्य मामले में सीआईए की एक पुलिस टीम ने गस्त व चेकिंग के दौरान शहर के भादरा बाजार क्षेत्र से एक युवक को 20 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सोनू निवासी थेहड़ मोहल्ला सिरसा के रुप में हुई है।
पुलिस ने पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नामपता मालूम कर इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है।
सीआईए सिरसा पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त व चेकिंग के दौरान शहर के भादरा बाजार क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनाह पर उक्त युवक को काबू कर तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
वहीं जिला की कालांवाली थाना पुलिस ने गस्त व चेकिंग के दौरान एक युवक को काबू कर उसके कब्जा से 3 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए युवक की पहचान संदीप निवासी मंडी कालांवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस सबंध में दो लोगों के खिलाफ कालांवाली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।