फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police reach paper leak gangs through by Tainted

दांगी के जरिए अब पेपर लीक गिरोहों तक पहुंचेगी हरियाणा पुलिस

Fri, 01 Apr 2016 12:21 PM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 01 Apr 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police reach paper leak gangs through by Tainted
यूपी पुलिस - फोटो : ANI
देशभर में जितनी भी बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, उन सभी की जांच भले ही पहले से चल रही हो, लेकिन रोहतक पुलिस भी अपने तरीके से जांच करेगी। इनमें सीपीएमटी, पीजी मेडिकल, आईआईटी-जेईई, एम्स, पीओ की प्रवेश परीक्षा शामिल है और इन सभी को पुलिस ने अभी अपनी जांच में शामिल किया है। क्योंकि एआईपीएमटी पेपर लीक के मास्टरमाइंड रूपसिंह दांगी व गिरोह के सदस्यों पर इन सभी में लिप्त होने का पुलिस शक है। ऐसे में पुलिस हर उस जगह जाएगी, जहां राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक हुआ है
विज्ञापन


एआईपीएमटी-2015 की प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होने से 6 लाख मेडिकल छात्रों को झटका लगा था। देशभर में हड़कंप मचाने वाले इस प्रकरण ही स्क्रिप्ट भले ही राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ में एक रिसोर्ट में लिखी गई थी, लेकिन यह गिरोह पूरे हरियाणा के साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल, दिल्ली समेत 10 राज्यों में फैला है। पुलिस ने यूपी के कुशीनगर, महाराष्ट्र के नागपुर, दिल्ली, हरियाणा से आरोपियों को पकड़ा, लेकिन अभी कई चेहरे सामने आने बाकी है।
विज्ञापन


पेपर लीक के 11 महीने बाद मास्टरमाइंड एक लाख के इनामी रूप सिंह दांगी के पकड़े जाने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि अब उससे पूछताछ के बाद उसके नेटवर्क में शामिल सभी लोगों तक पहुंचा जा सकेगा।  इसके साथ ही पुलिस ने देशभर में पिछले साल या उसके आसपास राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के जितने भी पेपर लीक हुए होंगे। उन सभी की दोबारा से अपने स्तर से जांच करने की तैयारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें दिल्ली में एम्स, पीओ, उत्तर प्रदेश में सीपीएमटी, हैदराबाद में पीजी मेडिकल, आईआईटी-जेईई शामिल है। माना जा रहा है कि दांगी पहले भी एचटीईटी का पेपर लीक करा चुका है और इसके अलावा भी कई पेपर लीक में उसका नाम सामने आया था। उसका नेटवर्क भी पूरे देश में फैला हुआ है, जिससे पुलिस मानकर चल रही है कि देश भर में पिछली कुछ  प्रवेश परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, उनमें दांगी भी शामिल हो सकता है। 


एआईपीएमटी का पेपर लीक कराने वाला मास्टरमाइंड रूपसिंह दांगी पर पहले भी इस तरह के मामले दर्ज है। इसलिए पुलिस इसकी जांच करेगी कि पहले आईआईटी-जेईई, एम्स, पीओ, सीपीएमटी आदि के पेपर लीक हुए है, उनमें दांगी व इस गिरोह से कोई शामिल है या नहीं। 
-शशांक आनंद, एसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed