फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: A Man shot dead in hisar, Haryana

बड़ी वारदात: हिसार में 15 गोली मारकर गवाह की हत्या, वारदात के बाद दहशत का माहौल

Mon, 20 Jul 2020 08:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Jul 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: A Man shot dead in hisar, Haryana
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

जैकी मर्डर केस में गवाह व धर्म भाई सैनियान मोहल्ला निवासी मुकेश सैनी पर सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे बड़वाली ढाणी में एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बाइक सहित मौके से फरार हो गए। मृतक मुकेश करीब डेढ़ माह पूर्व ही हत्या के प्रयास मामले में जेल से घर आया था।

विज्ञापन

 
सोमवार शाम जब मुकेश किसी दोस्त के घर से एक्टिवा पर सवार होकर सब्जीमंडी अपनी दुकान पर जा रहा था तो बढ़वाली ढाणी में उस पर बाइक सवार युवकों ने पहले पीछे से गोलियां चलाई। इसके बाद जैसे ही वह एक्टिवा से नीचे गिरा तो युवकों ने उस पर करीब 15 फायर और कर दिए। मुकेश को स्थानीय लोगों ने शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। नागरिक अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

मृतक मुकेश सैनी पर कई मामले दर्ज थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएंगी। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा। - मनोज कुमार, प्रभारी, मिलगेट थाना, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed