{"_id":"58eb88514f1c1b462dcf5052","slug":"haryana-extortion-hisar-sp-haryana-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसपी के गनमैन से मोबाइल पर मैसेज भेज मांगी एक करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी के गनमैन से मोबाइल पर मैसेज भेज मांगी एक करोड़ की रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Tue, 11 Apr 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब की बार अपराधी ने किसी और से नहीं, बल्कि एसपी के गनमैन से मोबाइल पर मैसेज भेजकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांग ली। इतना ही नहीं रंगदारी न देने पर मां-बहन को अगवा करने की धमकी दी है। सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
एसपी के गनमैन चिरंजी लाल ने सिविल लाइन में शिकायत दी कि वह शनिवार सुबह पीएलए में एसपी रेजीडेंस पर ड्यूटी पर आया था। तभी उसके सरकारी मोबाइल पर दो मैसेज आए। सुबह 7.48 बजे और 7.56 बजे मैसेज भेजे। उसने मैसेज भेजकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे न देने की सूरत में मां-बहन का अपहरण करने की धमकी दी है। मोबाइल संचालक ने उसे गालियां भी दीं।
गनमैन ने बाद में मामला एसपी राजेंद्र कुमार मीणा और अन्य अधिकारियों की नॉलेज में लाया। फिर पीएलए चौकी में इसकी लिखित में शिकायत दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोबाइल नंबर संचालक के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

Trending Videos
एएसआई के खाते से उड़ाए थे 50 हजार
साइबर सेल ने शुरू की जांच
जिला पुलिस के साइबर सेल ने मोबाइल नंबर के आधार पर उसके मालिक तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम मोबाइल संचालक की आईडी का पता लगाकर सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना देगी। पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
एएसआई के खाते से उड़ाए थे 50 हजार
अपराधियों के हौसले देखिए। पांच दिन पहले एक ठग ने फोन पर एटीएम का पासवर्ड पूछकर सेक्टर 1-4 में रहने वाले एएसआई अनिल कुमार के खाते से ऑटो मार्केट स्थित बैंक से करीब 50 हजार रुपये उड़ा लिए थे। बताया जाता है कि ठग ने ऑनलाइन शॉपिंग कर चूना लगाया। वह ठग हाथ नहीं लगा है।
व्यापारी से जेल से मांगी थी रंगदारी
फतेहाबाद के व्यापारी दिनेश पिछले दिनों यहां सेक्टर-14 में एक शादी में आए थे। पंजाब की बरनाला जेल में बंद दो बंदियों ने साजिश रचकर फोन कर उनसे 10 लाख की रंगदारी मांगी थी। सिटी पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए अपराधियों का पता लगा लिया था। फिर दो आरोपियों को बरनाला की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया था।