फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana boy did double fraud by one name in certificate

हिला देगा ठगी का ये मामला, एक ही नाम पर एक को सेना में नौकरी, दूसरा पंच बना

Thu, 12 Oct 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खोल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, खोल(हरियाणा) Updated Thu, 12 Oct 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
haryana boy did double fraud by one name in certificate
fraud for employment
ठगी का ये मामला जानकर हिल जाएंगे। एक ही नाम और एक ने सेना में नौकरी ली और दूसरा गांव में सरपंच बन गया। सेना में नौकरी वाला डीएमसी में भी नौकरी पूरी कर आया। मामला हरियाणा के खोल का है। गांव निमोठ में दो भाइयों ने यह ठगी की। अब आरटीआई में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने गांव निमोठ निवासी जगदीश की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डहीना पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि निमोठ गांव निवासी जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने  आरटीआई के माध्यम से सेना में नौकरी करके लौटे गांव के रामचंद्र के बारे में जानकारी मांगी थी। आरटीआई में खुलासा हुआ कि रामचंद्र अपने छोटे भाई बिरेंद्र के सर्टिफिकेट पर सेना में वर्ष 1985 में भर्ती हुआ और वर्ष 2003 में वह सेवानिवृत्त होकर लौटा। इसके बाद 2006 से लेकर 2017 तक उसने डीएमसी में नौकरी की।
विज्ञापन


वहीं उसका भाई इस बिरेंद्र वर्ष 2010-2015 तक ग्राम पंचायत निमोठ का सदस्य रहा है। असल में रामचंद्र अपने छोटे भाई बिरेंद्र के सर्टिफिकेट से सेना में भर्ती हुआ था। पुलिस के अनुसार रामचन्द्र ने धोखाधड़ी से जहां सेना में नौकरी करते हुए केंद्र से वेतन लिया। वहीं पेंशन भी ले रहा है जबकि बिरेंद्र ने गांव में पंच रहते हुए हरियाणा सरकार से वेतन लिया है। पुलिस ने जांच के बाद रामचंद्र और बिरेंद्र दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed