फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana a minor girl Murderd after rape in hisar

हरियाणा: मासूम से निर्भया जैसी दरिंदगी, अपहरण कर किया रेप और हत्या

Sat, 09 Dec 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Haryana a minor girl Murderd after rape in hisar
घटना स्थल का जायजा लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हिसार में भी निर्भया जैसी दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात मां के पास सो रही छह साल की मासूम का पहले अपहरण कर रेप किया गया और फिर गुप्तांग में लकड़ी घुसाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


वारदात के बाद उकलाना कस्बे में सनसनी फैल गई। शनिवार को विरोध स्वरूप लोगों ने बाजार बंद करा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। सीन ऑफ क्राइम टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण, रेप, मर्डर और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें:- महिला को लिफ्ट देकर जंगल में ले गए कार सवार बदमाश, फिर बनाया हवस का शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शुक्रवार रात नौ बजे अपने बच्चों के साथ सोई थी। शनिवार सुबह जब वह उठी तो बच्ची गायब थी। पड़ोसियों की सहायता से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। 

बाद में दो महिलाओं ने बताया कि एक बच्ची अर्धनग्न अवस्था में गोदाम की दीवार के पास सुनसान में पड़ी हुई है। मौके पर जाकर देखा तो बच्ची की नाक और गुप्तांग से खून निकला हुआ था। गुप्तांग में लकड़ी ठूंस रखी थी।
Trending Videos

Haryana a minor girl Murderd after rape in hisar
परिजनों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो झोपड़ी और घटनास्थल के पास एक जैसे जूतों के निशान मिले हैं। पुलिस को अंदेशा है कि वारदात में एक या इससे अधिक लोग भी शामिल हो सकते हैं। एसपी मनीषा चौधरी ने  एसआईटी का गठन कर दिया है। डीएसपी जयपाल सिंह के नेतृत्व में यह टीम काम करेगी। 

टीम में फोरेंसिक साइंस और महिला अधिकारी भी शामिल होंगी। वारदात के बाद उकलाना के लोगों ने बाजार बंद करा दिए। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जलूस निकाला। बच्ची के अंतिम संस्कार तक बाजार बंद रखने का एलान किया। उधर कांग्रेस और इनेलो ने पीड़ित परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

पढ़ें:- कमरे में अकेली सो रही थी नाबालिग, पड़ोसी ने रातभर तमंचे के बल पर की हैवानियत

हिसार के पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने कहा कि यह बहुत बड़ी वारदात है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मैंने टीम को निर्देश दिए हैं। एसआईटी गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। मौके पर तुरंत फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड टीम को भी भेजा गया, जिससे सबूत जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed