{"_id":"56f010024f1c1b3f06f14d24","slug":"handiwork-of-thief-comes-a-time-in-5-months-and-theft-maruti-800-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर, 5 माह में एक बार आता मारूति 800 चोरी कर ले जाता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर, 5 माह में एक बार आता मारूति 800 चोरी कर ले जाता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महीने में एक बार शहर आता था और एक गाड़ी चोरी कर उसे शहर के बाहर ले जाकर बेचता था। वाहन चोरी के आरोपी ललित गोयल ने पुलिस रिमांड के दौरान यह कबूल किया है। पुलिस का कहना है कि ललित को सेक्टर-30 के केमिस्ट शॉप के मालिक की गाड़ी चोरी करने के आरोप में ऑपरेशन सेल ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना का रहनेवाला है।
विज्ञापन
छह महीने से वाहन चोरी कर रहा था आरोपी: ऑपरेशन सेल के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी करीब पांच-छह महीने से वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। आरोपी यहां से सिर्फ मारुति-800 और जेन कार ही चुराता था। पुलिस के मुताबिक इन गाड़ियों को खोलना आसान होता है। आरोपी आसानी से कारों को खोल लेता था। इन गाड़ियों में सेंट्रल लॉकिंग भी नहीं होती थी।
विज्ञापन
पुरानी आरसी की नंबर प्लेट लगाकर बाहर निकालता था: पुलिस ने बताया कि आरोपी ने रिमांड के दौरान कबूल किया है कि वह कार चुराने के बाद नंबर प्लेट बदलकर गाड़ी शहर से बाहर ले जाता था। नाकों पर बचने के लिए आरोपी चोरी की गाड़ी पर वही नंबर प्लेट लगाता था, जिसकी उसके पास पुरानी आरसी होती थी। अगर पुलिस नाके पर रोके तो वह नंबर प्लेट वाली आरसी दिखा सके।
विज्ञापन
आरोपी कारें डिस्मेंटल कर कबाड़ी को बेचता था: पुलिस ने बताया कि चोरी की गई कारों को आरोपी से बरामद करना मुश्किल है क्योंकि आरोपी चुराई गईं कारों को डिस्मेंटल कर स्क्रैप डीलरों को बेचता था। ताकि पकड़ा न जाए।
ऑपरेशन सेल की टीम नरवाना रवाना: आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शहर से चोरी कर गाड़ियां डिस्मेंटल कर नरवाना में एक स्क्रैप डीलर के पास भेजता था। पुलिस को यह भी सूचना मिली है कि आरोपी द्वारा चोरी की गई एक गाड़ी जो उसने किसी को भेजी थी, वह भी वहां है। पुलिस टीम स्क्रैप डीलर और उस गाड़ी को बरामद करने के लिए नरवाना गई है।