फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   handiwork of thief, comes a time in 5 months and theft maruti 800, arrested

शातिर, 5 माह में एक बार आता मारूति 800 चोरी कर ले जाता

Tue, 22 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
handiwork of thief, comes a time in 5 months and theft maruti 800, arrested
गिरफ्तार

महीने में एक बार शहर आता था और एक गाड़ी चोरी कर उसे शहर के बाहर ले जाकर बेचता था। वाहन चोरी के आरोपी ललित गोयल ने पुलिस रिमांड के दौरान यह कबूल किया है। पुलिस का कहना है कि ललित को सेक्टर-30 के केमिस्ट शॉप के मालिक की गाड़ी चोरी करने के आरोप में ऑपरेशन सेल ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना का रहनेवाला है।

विज्ञापन


छह महीने से वाहन चोरी कर रहा था आरोपी: ऑपरेशन सेल के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी करीब पांच-छह महीने से वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। आरोपी यहां से सिर्फ मारुति-800 और जेन कार ही चुराता था। पुलिस के मुताबिक इन गाड़ियों को खोलना आसान होता है। आरोपी आसानी से कारों को खोल लेता था। इन गाड़ियों में सेंट्रल लॉकिंग भी नहीं होती थी।
विज्ञापन


पुरानी आरसी की नंबर प्लेट लगाकर बाहर निकालता था: पुलिस ने बताया कि आरोपी ने रिमांड के दौरान कबूल किया है कि वह कार चुराने के बाद नंबर प्लेट बदलकर गाड़ी शहर से बाहर ले जाता था। नाकों पर बचने के लिए आरोपी चोरी की गाड़ी पर वही नंबर प्लेट लगाता था, जिसकी उसके पास पुरानी आरसी होती थी। अगर पुलिस नाके पर रोके तो वह नंबर प्लेट वाली आरसी दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कारें डिस्मेंटल कर कबाड़ी को बेचता था: पुलिस ने बताया कि  चोरी की गई कारों को आरोपी से बरामद करना मुश्किल है क्योंकि आरोपी चुराई गईं कारों को डिस्मेंटल कर स्क्रैप डीलरों को बेचता था। ताकि पकड़ा न जाए।


ऑपरेशन सेल की टीम नरवाना रवाना: आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शहर से चोरी कर गाड़ियां डिस्मेंटल कर नरवाना में एक स्क्रैप डीलर के पास भेजता था। पुलिस को यह भी सूचना मिली है कि आरोपी द्वारा चोरी की गई एक गाड़ी जो उसने किसी को भेजी थी, वह भी वहां है। पुलिस टीम स्क्रैप डीलर और उस गाड़ी को बरामद करने के लिए नरवाना गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed