फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gun shot, security guard injured, chandigarh police, chandigarh crime, chandigarh

सेक्टर 25 में झगड़ा छुड़ाने गए सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारी

Sat, 09 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 09 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
gun shot, security guard injured, chandigarh police, chandigarh crime, chandigarh
gun
दो पक्षों का झगड़ा छुड़ाने गए सिक्योरिटी गार्ड को दो युवकों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास में के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नरिंदर पटियाल ने बताया कि हमलावरों की पहचान राहुल उर्फ चिकना और साहिल निवासी सेक्टर 25 के रूप में हुई है। एसएचओ ने बताया कि  गोली से घायल धर्मवीर (40) का इलाज पीजीआई में चल रहा है। 
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि पुरानी दुश्मनी के चलते राहुल और साहिल का दूसरे पक्ष के युवकों से सेक्टर 25 में  झगड़ा हो रहा था। झगड़ा होते देख कर सेक्टर 25 निवासी सिक्योरिटी गार्ड धर्मवीर बीच बचाव के लिए पहुंचा। तभी गुस्से में राहुल ने धर्मवीर पर देसी कट्टे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली सिक्योरिटी गार्ड के पेट में लगी। आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर की गाड़ी पहुंची और घायल को जीएमएसएच 16 लेकर गई। वहां डाक्टरों ने घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसको पीजीआई रेफर कर दिया।


पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों के बाद ही दोनों आरोपियों को सेक्टर 25 से दबोच लिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से अभी तक वारदात में इस्तेमाल होने वाला हथियार बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed