फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gujrat family robbed on gun point in mohali

मोहालीः गन प्वाइंट पर लूट ले गए 70 हजार, छुट्टियां मनाकर लौट रहा था परिवार

Wed, 13 Jun 2018 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 13 Jun 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
gujrat family robbed on gun point in mohali
gun point
मनाली से छुट्टियां मनाकर वापस घर जा रहे गुजराज के परिवार से पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। खरड़-बनूड़ हाईवे पर सनेटा के पास आरोपी परिवार से 70 हजार की नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड लेकर कार में बैठकर फरार हो गए। सोहाना थाने में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी एएसआई पमरजीत सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में गुजरात के वडोदरा निवासी मनीश कुमार ने बताया कि वह पेशे से इंजीनियर है। गर्मी की छुट्टियां बिताकर परिवार समेत मनाली से गुजरात 10 जून की रात को जा रहे थे।
विज्ञापन


उनका परिवार दो कारों में सवार था। एक कार में वह उनका चार साल का बेटा व पत्नी सवार थे। दूसरी कार में उनके अन्य पारिवारिक मेंबर थे। उनकी कार पत्नी चला रही थी। जब वे सनेटा के पास पहुंचे तो उन्होंने कार में पेट्रोल डलवाने का फैसला लिया। मनीश कुमार वहां पंप पर पेट्रोल डलवाने लगे। इस दौरान वे कार से नीचे उतर गए जबकि उसकी पत्नी व बेटा कार में ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वे अपने मित्र को फोन कर रहे थे। उनके मित्र का फोन व्यस्त चल रहा था। इस दौरान वह थोड़ा आगे चले गए। जहां पर कुछ ट्रक खड़े थे। इस दौरान दो व्यक्ति दूसरी साइड से आए। वे उसके सिर पर पिस्तौल लगाकर बोले कि उसके पास जो भी पैसे और फोन है उसे दे दें। उन्होंने कमर में बांधा बैग उन्हें पकड़ा दिया। इसमें साठ हजार नकदी, दो एटीएम, आधार कार्ड व अन्य सामान था। उन्होंने बताया कि आरोपी वहां पर से फरार हो गए।

हरियाणा नंबर की कार से आए थे आरोपी
पुलिस को दी शिकायत में मुनीष ने बताया कि आरोपी सफेद रंग की वरना कार में थे। इस पर हरियाणा का नंबर लगा हुआ था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed