फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   groom family broke marriage due to no serving of non veg, bride try to commit suicide

मीट न मिला तो गुस्साए बाराती, तोड़ी शादी, दुल्हन ने उठाया जानलेवा कदम

Sat, 13 Aug 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sat, 13 Aug 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
groom family broke marriage due to no serving of non veg, bride try to commit suicide
marriage
पैलेस में शादी थी। मीट न मिलने पर बाराती गुस्सा गए। मारपीट तक हुई और शादी भी तोड़ दी। दुल्हन ने जानलेवा कदम उठा लिया। घटना, पंजाब के बठिंडा शहर के ढिल्लो पैलेस में हुई।
विज्ञापन


24 घंटे पहले बीबी वाला रोड स्थित इस पैलेस में मीट ना मिलने पर बारातियों और लड़की के परिवार में झगड़े के बाद शादी टूट गई थी। परेशान लड़की ने वीरवार को जहर खा लिया। लड़की अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


परिवार के मुताबिक, बुधवार से उसने किसी से बात नहीं की और शाम को उसने अपने कमरे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। लड़की के मौसा राजू सिंह ने कहा कि लड़की घर में एक ही बात बार-बार कह रही थी कि बारातियों ने फिरोजपुर से आकर बठिंडा में उसके भाइयों परिवार से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को झगड़े के बाद भी लड़की ने ढिल्लों पैलेस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि वह अब उस घर में नहीं जाएंगी, जिन्होंने उसके भाइयों पर हमला किया और उसके रिश्तेदारों से मारपीट की। इतना कहने के बाद लड़की अपने घर चली गई।

मनाने की कोशिश की, पर नहीं माना दूल्हे का परिवार

groom family broke marriage due to no serving of non veg, bride try to commit suicide
gangrape victim marriage - फोटो : अमर उजाला
थाना सिविल लाइन के एसएचओ कर्मजीत सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले में पूरी जानकारी नहीं है मगर लड़की की तबीयत खराब होने की सूचना उन्हें जरूर मिली थी, फिर भी वह मामले की जांच में जुट गए हैं।

परिवारों को मनाने के लिए रिश्तेदारों ने काफी कोशिश की मगर किसी भी तरह दोनों परिवारों की सुलह नहीं हो सकी। एसएचओ कर्मजीत सिंह ने बताया कि इस संबंधी दोनों पक्षों में से किसी ने बयान नहीं दिए, जिस कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी।

पुलिस के पास जब भी कोई बयान देगा, बिना देरी किए मामला दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस भी दोनों पक्षों को सुलह करने का पूरा मौका देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed