फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government College Student Molestated by Professor in Ambala Cantt of Haryana

हरियाणा: कॉलेज प्रोफेसर ने छात्रा से मांगा मोबाइल नंबर, नहीं देने पर दी फेल करने की धमकी

Thu, 01 Nov 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Thu, 01 Nov 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Government College Student Molestated by Professor in Ambala Cantt of Haryana
छात्रा के साथ प्रोफेसर का दुर्व्यवहार - फोटो : सांकेतिक चित्र

कॉलेज प्रोफेसर की 'आशिकी' देखिए, छात्रा से मोबाइल नंबर मांग रहा था। उसने मना किया तो धमकाने लगा कि असेसमेंट के नंबर काट दूंगा, फेल हो जाओगी। मामला हरियाणा के अंबाला कैंट का है। छात्रा ने जानकारी प्रिंसिपल को दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस वजह से छात्राओं में रोष है। हाल ही में चुनी गई कॉलेज प्रधान को भी छात्रा ने मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन


अंबाला कैंट के राजकीय कॉलेज में पढ़ रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को प्रोफेसर ने बुलाया और बातचीत करते हुए उसे मोबाइल नंबर मांगा। प्रोफेसर द्वारा मोबाइल नंबर मांगने पर छात्रा सकपका गई। उसने पहले इस बात का कोई जवाब नहीं दिया, फिर नंबर देने से मना कर दिया। सूत्र बताते हैं कि मोबाइल नंबर नहीं देने पर प्रोफेसर ने छात्रा को उसके असेसमेंट के अंक काटने तक की धमकी दे दी।
विज्ञापन


मामले के बारे में पहले उसने सहेलियों को बताया। इसके बाद कॉलेज प्रधान को बताया। कॉलेज प्रधान ने छात्रा को प्रिंसिपल से मामले की शिकायत करने को कहा। इस पर अमल करते हुए प्रिंसिपल को छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी दी, लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। वहीं, महाविद्यालय की प्रिंसिपल पूनम वत्स का कहना है कि मामले की लिखित शिकायत मेरे पास नहीं आई है। मौखिक शिकायत के आधार पर कार्रवाई करना आसान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed