फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gopal Kanda Alleged by a Builder due to Give Warning

गोपाल कांडा फिर सुर्खियों में, धमकाने के आरोप

Wed, 10 Dec 2014 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Dec 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
Gopal Kanda Alleged by a Builder due to Give Warning

हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा और उनके भाई गोबिंद कांडा समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एक बिल्डर ने धमकी देने का आरोप लगाते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में बिल्डर ने कांडा बंधुओं से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन


इस याचिका पर कांडा बंधुओं ने जवाब देने के लिए समय मांग लिया है। बिल्डर सुखविंदर सिंह ने याचिका में कहा है कि कारोबारी लेन देन में वह कांडा बंधुओं से अपनी राशि मांग रहे थे, लेकिन वह धमकियां देने लगे। बिल्डर ने आरोप लगाया कि सिरसा में उन्हें काम भी नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कांडा बंधुओं व उनके कुछ लोगों से उन्हें जान का खतरा है, लिहाजा उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार और कांडा बंधुओं से इस बाबत जवाब मांगा था। कोर्ट ने कांडा बंधुओं को पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन उनके वकील पेश हुए और जवाब के लिए समय मांगा। मामले की सुनवाई 18 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

Gopal Kanda Alleged by a Builder due to Give Warning

बिल्डर सुखविंदर सिंह को कांडा बंधुओं ने एक अस्पताल के निर्माण का ठेका दिया था और राशि बाद में देने की बात हुई थी। सुखविंदर सिंह का कहना है कि उसने प्रोजेक्ट पर काफी पैसा लगा दिया था।

इस बीच गोपाल कांडा एयर होस्टेस आत्महत्या केस में फंस गए और उन्हें पैसे भी नहीं मिल पाए। कांडा को जमानत मिलने के बाद सुखविंदर ने पैसे मांगे, लेकिन इसके लिए बाद में उन्हें सिरसा डीसी कार्यालय के समक्ष धरना देना पड़ा और भूख हड़ताल करनी पड़ी। वहां सेटलमेंट हो गई, लेकिन राशि अब तक नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed