{"_id":"632affc37f549e5ca141af34","slug":"goldy-brar-and-bambiha-gang-face-to-face-after-sandeep-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराड़ व बंबीहा गैंग आमने-सामने: एक ग्रुप ने ली संदीप की हत्या की जिम्मेदारी, दूसरे ने बताया नकली बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बराड़ व बंबीहा गैंग आमने-सामने: एक ग्रुप ने ली संदीप की हत्या की जिम्मेदारी, दूसरे ने बताया नकली बदमाश
Wed, 21 Sep 2022 05:49 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Sep 2022 05:49 PM IST
सार
29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बिश्नोई गुट पर लगातार बंबीहा गुट सोशल मीडिया पर प्रहार कर बदला लेने की बात करता आ रहा था। इससे पहले भी बंबीहा ग्रुप ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को धमकी दी थी।
विज्ञापन
गैंगस्टर संदीप की हत्या कर इस तरह भागे बदमाश।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों राजस्थान के नागौर की अदालत के बाहर गोलियां मारकर गैंगस्टर संदीप बिश्नोई की हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गुट ने इसकी जिम्मेदारी ली तो वहीं गोल्डी बराड़ ने उक्त गुट को नकली बदमाश कहा और उनके दावे को झूठा करार दिया। दोनों गुटों ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वार शुरू करते हुए एक दूसरे को धमकी तक दी।
विज्ञापन
फेसबुक पर गोल्डी बराड़ के पेज पर भोला नामक शूटर ने पोस्ट डालकर लिखा कि छोटू बिश्नोई मंगली एवं संदीप बिश्नोई मंगली की अब से दस वर्ष पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। उक्त दोनों ही उनके जानकार थे। पोस्ट में लिखा गया कि दोनों में राजीनामा करवाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ही नहीं माने। पोस्ट के अंत में लिखा गया कि कुछ नकली बदमाश दावा कर रहे कि हमने संदीप को मारकर बदला ले लिया। फेसबुक पर पोस्ट डालकर बदले नहीं लिए जाते।
विज्ञापन
बताते चलें कि संदीप बिश्नोई की हत्या के एक दिन बाद गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने सुलतान दविंदर बंबीहा नामक फेसबुक पेज से पोस्ट कर दावा किया था कि उन्होंने बदला ले लिया। अब लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया समेत गोल्डी बराड़ की बारी है। बंबीहा ग्रुप की पोस्ट के बाद ही गोल्डी बराड़ के पेज से भोला नामक शूटर ने पोस्ट कर बंबीहा गुट के दावे को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बिश्नोई गुट पर लगातार बंबीहा गुट सोशल मीडिया पर प्रहार कर बदला लेने की बात करता आ रहा था। इससे पहले भी बंबीहा ग्रुप ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को धमकी दी थी।