फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold worth one and a half crores rupees stolen by holding a karigar hostage in Chandigarh

चंडीगढ़ में चोरी की बड़ी वारदात: सेक्टर 23 में सराफा कारीगर को बंधक बना डेढ़ करोड़ का सोना किया साफ

Sun, 27 Jun 2021 11:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Jun 2021 11:40 AM IST
सार

चंडीगढ़ में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां के सेक्टर 23 में सराफा कारीगर को बंधक बना साथी कारीगर ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। आरोपी ने डीवीडी की तारें भी काट दी। सेक्टर 17 की पुलिस मामले की छानबीन में लगी है और पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Gold worth one and a half crores rupees stolen by holding a karigar hostage in Chandigarh
खाली पड़ी तिजोरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 23 स्थित एक शोरूम में सराफा कारीगर को कमरे में बंधक बनाकर डेढ़ करोड़ के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि साथ में रहने वाले बंगाल के एक कारीगर ने देर रात अपने साथी को नशीला पदार्थ देकर वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद कटर से कटी हुई तिजोरी भी पास मिली है, जिसमें करीब डेढ़ करोड़ का सोना था। सेक्टर 17 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

 
रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 23 स्थित शोरूम नंबर 45 में करोड़ों के जेवरात चोरी हुई हुए हैं। सूचना पर सेक्टर 17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मालिक का बयान दर्ज किया। बताया गया कि उक्त शोरूम में सोने की कारीगरी का काम होता है। रोजाना की तरह शनिवार रात शोरूम को बंद कर दिया गया। इसी जगह पर कारीगरों को रहने के लिए अलग अलग कमरा दिए गए हैं। 
विज्ञापन


इसमें दो कारीगर एक साथ रह रहे थे जबकि तीन एक साथ। आरोप है कि रविवार देर रात बंगाल निवासी एक कारीगर ने अपने साथी को कोई नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश कर कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी। इसके बाद तिजोरी को कमरे से बाहर ले जाकर कटर की मदद से उसे काटकर तकरीबन डेढ़ करोड़ का सोना लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने घटनास्थल पर लगे डीवीआर के तारों को भी काट दिया गया। जिससे वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद ना हो सके। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों का बयान दर्ज करने से जुट गई है। हालांकि लिस्ट बनाने के बाद साफ होगा कि कितने रुपये की कीमत का सोना चोरी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed