फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold worth more than Rs 25 lakh seized at Amritsar airport

Amritsar News: अमृतसर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 25.40 लाख का सोना, दुबई से लाई थी महिला यात्री

Sun, 28 Jan 2024 02:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Jan 2024 02:04 PM IST
सार

सोने का कुल वजन 400 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 25 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने कस्टम एक्ट के तहत महिला यात्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला यात्री दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से अमृतसर पहुंची थी।

विज्ञापन
Gold worth more than Rs 25 lakh seized at Amritsar airport
बरामद सोना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम कमिश्नरेट के एयर इंटेलिजेंस विंग अधिकारियों ने शनिवार को दुबई की फ्लाइट से भारत पहुंची एक महिला यात्री के कब्जे से 25.40 लाख रुपये कीमत का सोना पकड़ा है। कस्टम के अधिकारियों ने इस यात्री के विरुद्ध कस्टम एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह जानकारी कस्टम विभाग के प्रवक्ता ने दी।

विज्ञापन


कस्टम प्रवक्ता के मुताबिक शनिवार को दुबई से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स 192 ने अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड की। इसके जरिये भारत पहुंचे यात्रियों की इमीग्रेशन के बाद कस्टम जांच शुरू हुई तो एयर इंटेलिजेंस अधिकारियों ने एक महिला यात्री के चेहरे पर कुछ चिंता के भाव देखे।
विज्ञापन


कस्टम अधिकारियों ने जब उसकी तलाशी ली तो उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद जब इस यात्री की व्यक्तिगत तलाशी की गई तो उसकी कमीज की स्लीव में छिपाकर रखीं सोने की चार पत्रियां (बिना जोड़) बरामद हुईं। जांच के दौरान इन पत्रियों का कुल वजन 400 ग्राम पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed