फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girls kidnaping case

डेढ़ माह पहले लड़की से मिला...और ले भागा

Sat, 14 Dec 2013 06:43 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Dec 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
girls kidnaping case

नाबालिग लड़की को सेक्टर 22 से अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने यूपी स्थित जिला संबल से काबू कर लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए युवक की पहचान 23 वर्षीय वीरेंद्र के रुप में हुई। सेक्टर 22 चौकी पुलिस ने लड़की के डयूटी मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज किए।

बयानों में लड़की ने कहा कि राकेश ने उसका अपहरण किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

डीएसपी आशीष कपूर ने बताया कि दस दिसम्बर को सेक्टर 22 से 16 वर्षीय लड़की का अपहरण हुआ था। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


उन्हें लड़की का अपहरण करने का शक राकेश पर जताया था। पुलिस ने जब राकेश के मोबाइल की लोकेशन देखी तो लोकेशन यूपी स्थित संबल के गांव मुरार्दाबाद गंज में पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई गुरदीप सिंह, हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह और कांस्टेबल वजेन्द्र ने संबल स्थित गांव मुरार्दाबाद में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने अपहरण करने वाले राकेश को दबोच लिया।


राकेश की निशानदेही पर पुलिस ने लड़की को बरामद कर चंडीगढ़ लेकर आए। पूछताछ में लड़की ने बताया कि डेढ़ महीने पहले ही राकेश मिला था। राकेश ने दस दिसम्बर को लड़की का अपहरण कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed