{"_id":"9cd2e1b62369bee1c88cddf80f0f1364","slug":"girl-vulnerable-to-electric-shock-in-sagar-ratna-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्तरां में परिवार के साथ खाने गई बच्ची को लगा करेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्तरां में परिवार के साथ खाने गई बच्ची को लगा करेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 May 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-35 के सागर रतना रेस्तरा में एक 16 साल की बच्ची को करेंट लग गया। करेंट की तार रेस्तरा की बेसमेंट में खुली पड़ी थी। बच्ची को उपचार के लिए सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने सेक्टर-39 निवासी सुरजीत भादू की शिकायत पर रेस्तरा के फ्रेंचाइजर सुभाष सेठी, उनके बेटे निखिल और प्रबंधक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रबंधक संतोष को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता पिता ने बताया कि वह यहां अपने परिवार के साथ खाना खाने के लिए आए हुए थे। वह बेसमेंट में खाना खाने चले गए जहां पर एक तरफ पहले से ही एक बिजली की तार लटक रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उन्होंने स्टाफ को पहले ही दे दी थी। सुरजीत का कहना है कि स्टाफ ने कहा कि मालिक इसे ठीक नहीं करवाता है।
पिता का कहना है कि जब वह बैठे तो उनकी बच्ची के हाथ में यह तार लग गई, जिससे उसका हाथ जल गया। पिता ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर मौके पर पीसीआर की गाड़ी भी पहुंची। शिकायतकर्ता पेशे से वकील है।