फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl student suicide for homework

होमवर्क न कर पाई तो 7वीं की छात्रा ने दी जान

Thu, 03 Jul 2014 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 03 Jul 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
girl student suicide for homework

गर्मी की छुट्टियों में स्कूल की तरफ से मिले होमवर्क को न कर पाने से परेशान सुभाष नगर निवासी सरलता (12) ने बुधवार देर शाम घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब उसके परिजन उसे कमरे में बुलाने के लिए गए तो उन्होंने सरलता को लटके हुए देखा।

विज्ञापन


वे उसे नीचे उतार कर तुरंत इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।
विज्ञापन


थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने कहा कि सरलता इलाके में ही स्थित एक कान्वेंट स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता परमजीत सिंह दवाईयों की दुकान चलाते है। गर्मी की छुट्टियों की वजह से आजकल सरलता घर पर ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे स्कूल का होमवर्क मिला हुआ था, जिसे न कर पाने की वजह से वह परेशान चल रही थी। बुधवार देर शाम को उसके परिजन बाहर थे। वह कमरे में गई और चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया। जब उसके पिता घर आए तो सभी परिजन सरलता के कमरे का दरवाजा खटखटा रहे थे।

परमजीत सिंह ने किसी तरह खिड़की खोली तो अंदर देखा सरलता चुन्नी के सहारे झूल रही है। उन्होंने दरवाजा तोड़ कर सरलता को नीचे उतारा और इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।


डॉक्टरों ने उसे सीएमसी रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने कहा कि अभी तक की जांच में यहीं पता चला है कि सरलता ने होमवर्क न करने से परेशान होकर फंदा लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed