फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl Exposed Fraud Gang in Moga, Punjab

लड़की ने दिखाई बहादुरी और कर दिखाया वो कारनामा, पुलिस देखती रह गई...गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 28 Jul 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Sat, 28 Jul 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
Girl Exposed Fraud Gang in Moga, Punjab
fraud victim
एक लड़की ने अपने साथ हुई घटना से सबक लेते हुए हिम्मत दिखाई और वो कारनामा कर दिखाया कि हर किसी ने सराहना की। एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मामला पंजाब के मोगा का है। गांव राउकेकलां में थाना बधनीकलां पुलिस की मिलीभगत से भोले-भाले लोगों को चिट्ठी भेजकर और पुलिस से मिलकर नशा तस्करी में लाखों रुपये की ठगी करने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का एक युवती ने पर्दाफाश किया है। इस गरोह में एक सफेदपोश इस हलके से एक पूर्व विधायक का करीबी भी है। इस कार्रवाई के लिए युवती की सराहना हो रही है।
विज्ञापन


वहीं सामाजिक बदनामी डर से चुप पीड़ितों ने एसएसपी को इन बदमाशों के बारे में जानकारी दी। यहां एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। मामले की पड़ताल डीएसपी (आई) हरिंदर सिंह डोड को सौंपी है। डीएसपी (आई) हरिंदर सिंह डोड ने कहा कि पीड़ितों के बयान दर्ज करने बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस गिरोह खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गांव राउकेकलां के सरपंच स्वर्ण सिंह, गुरचरन सिंह पूर्व ब्लाक समिति मेंबर, सरबन सिंह ब्लाक समिति मेंबर, सुखवीर सिंह पूर्व सरपंच राउकेकलां, सुखदेव सिंह सरपंच गांव हिम्मतपुरा, गुरजंट सिंह यूथ कांग्रेस नेता के नेतृत्व में जिला पुलिस प्रमुख को मिले थे।
विज्ञापन


पुलिस मुताबिक एक 65 साल के बुजुर्ग ने एक भोले-भाले परिवार से ठगी करने के लिए एक महिला पंच के पति से साजिश तैयार कर चिट्ठी तैयार की। यह चिट्ठी डाक के जरिये महिला पंच के पति को भेजी गई। चिट्ठी में लिखा कि आपकी लड़की एक लड़के से 5 लाख रुपये खा गई है और शादी का इकरार किया था। अगर आप यह रकम नहीं देते हो तो इस बारे में इश्तिहार लगा दिए जाएंगे और लड़की को उठाकर ले जाएंगे। यह चिट्ठी लेकर महिला पंच का पति चिट्ठी लिखने वाले बुजुर्ग को साथ लेकर लड़की परिवार के पास गया और चिट्ठी दिखाकर 5 लाख की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात सुन परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस दौरान पोस्ट ग्रेजुएशन युवती भी सामने आ गई और उसने चिट्ठी कब्जे में लेकर के गिरोह के सदस्यों को ललकारा। उसने कहा कि मैं सफेदपोशों की सच्चाई सामने लाऊंगी। इसके बाद गिरोह के सदस्य युवती से चिट्ठी वापस मांगने लगे और पीड़ित परिवार को थाने साथ जाने के लिए दबाव डालने लगे। पीड़ित परिवार ने सारा मामला गांव के सरपंच और अन्य राजनीतिक नेताओं के ध्यान में लाया और जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत की।

पीड़ित परिवार ने अपनी, जरूरतों के लिए अपनी जमीन बेची थी। इसी पैसे को हड़पने के लिए गिरोह ने लड़की को बदनाम कर ठगी करने की साजिश रची। इस गिरोह का मेंबर अब एक पूर्व विधायक को साथ लेकर कार्रवाई रुकवाने और एक पुलिस अफसर की बदली कराने के लिए जोर अजमाइश कर रहा है।

सामने आने लगे दूसरे पीड़ित लोग
इस युवती की दिलेरी के बाद ठगी के शिकार कुछ और भोले-भाले लोग जिन्होंने सामाजिक बदनामी के डर से पुलिस के पास रिपोर्ट नहीं लिखवाई। उन्होंने एसएसपी को शिकायत दी है कि इस गिरोह ने एक अन्य परिवार से 4 लाख रुपये ठगे हैं। अब मामला मीडिया में आने के बाद उसमें से सवा लाख रुपये की रकम वापस कर दी गई। जिस परिवार से ठगी की गई उनके घर शादी होने वाली थी। पहले उनके घर पुलिसकर्मी भेजकर कहा कि जिस लड़के की शादी है, वह नशा बेचता है।


इसके बाद गिरोह के मेंबर उनके घर पहुंच गए और मामला रफा दफा करने बदले 4 लाख रुपये ठग लिए। इस तरह अन्य लोगों से भी  ब्लैकमेलिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन सामाजिक बदनामी के कारण कोई पुलिस के पास शिकायत नहीं कर रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीआईए स्टाफ पुलिस ने चिट्ठी लिखने वाले बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना चिट्ठी लिखकर ब्लैकमेल करने का गुनाह कबूल लिया है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed