फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl did love marriage and uploaded photo on facebook, father commits suicide

FB पर बेटी ने डाल दी ऐसी फोटो, देखकर पिता ने दे दी जान

Mon, 08 May 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 08 May 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
girl did love marriage and uploaded photo on facebook, father commits suicide
लगा लिया फंदा
बेटी की एक हरकत ने मां का सुहाग उजाड़ दिया। उसने फेसबुक पर ऐसी फोटो अपलोड कर दी कि देखकर पिता ने अपनी जान दे दी। घटना पंजाब के जालंधर की है। बेटी ने लव मैरिज कर ली और परिवार को पता तक नहीं चला। इस बीच घर में किसी ने फेसबुक पर उसकी शादी की तस्वीर देखी तो सबकी ज़िंदगी में तूफान आ गया।
विज्ञापन


एक ऐसा तूफान, जिसने एक शख्स को सुसाइड करते तक के लिए मजबूर कर डाला। पंजाब के जालंधर के ये घटना हैरान कर सकती है। जालंधर के डिवीजन नंबर चार के इलाके के अवतार नगर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक पुत्र तीर्थ के रुप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


 

कुछ दिन पहले बेटी किसी के साथ चली गई थीं

girl did love marriage and uploaded photo on facebook, father commits suicide
बेटी किसी के साथ चली गई थीं
मृतक के भाई विजय ने बताया कि दीपक की बेटी कुछ समय पहले इलाके के किसी युवक के साथ चली गई थी। इसकी काफी तलाश की गई थी। वह नहीं मिली थी। इस बारे में स्थानीय थाने में भी रिपोर्ट लिखाई गई थी। शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने दीपक को आकर बताया कि उनकी बेटी की फोटो फेसबुक पर अपलोड है।

दीपक ने फेसबुक में देखा कि जो युवक उसकी बेटी ले गया था, उसके साथ ही बेटी की शादी की फोटो अपलोड हो गई थी। इस फोटो को देखने के बाद ही दीपक काफी परेशान चल रहा था और दिमाग पर काफी बोझ महसूस कर रहा था। विजय के मुताबिक शुक्रवार रात को भी दीपक काफी गुमसुम था।

शनिवार की सुबह को उसकी पत्नी ने देखा कि दीपक फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed