{"_id":"585e955f4f1c1bfd65e39d54","slug":"girl-committed-suicide-due-to-torture-by-sister-and-aunty-at-bhiwani-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने लगाया फंदा, चाची-बहन पर केस, जानिए क्यों उठाया कदम?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने लगाया फंदा, चाची-बहन पर केस, जानिए क्यों उठाया कदम?
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Sat, 24 Dec 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा में अपने घर में ही फंदा लगा लिया। मामले में मृतका की चाची और चचेरी बहन पर आरोप लगे हैं। घटना हरियाणा के भिवानी की है। गांव उमरावत में घरेलू विवाद के चलते बीएससी फाइनल की छात्रा ने घर में ही फंदा लगा लिया। छात्रा की मां ने परिवार में ही मृतका की चाची व चचेरी बहन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामला शुक्रवार देर सायं का है। उमरावत गांव में करीब 20 वर्षीय बीएससी फाइनल की छात्रा क्षमता ने घर में ही फंदा लगा लिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। मां गीता देवी ने मृतका की चाची व चचेरी बहन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। गीता देवी ने बताया कि उसकी बेटी को टॉर्चर किया जा रहा था। उसकी पढ़ाई में व्यवधान डाला जा रहा था।
नौकरी करने पर बार-बार ताने दिए जा रहे थे। इसी से परेशान होकर उसकी बेटी ने यह कदम उठाया। इन्होंने उससे पहले भी कई बार लड़ाई-झगड़ा किया था। बताया जाता है कि दोनों परिवारों में पहले भी तीन-चार बार झगड़ा हो चुका है मामला पुलिस तक भी जा चुका है। फिलहाल छात्रा की मौत मामले में पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर उसकी चाची व चचेरी बहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामले में कार्यकारी एसएचओ रामकिशन व जांच अधिकारी एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला प्रेम व उसकी लड़की मनीषा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।