फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl blackmailing in ludhiana

लड़की ने प्रेम जाल में फांसा, रोजाना होती थी कॉल्स, एक दिन हुआ ऐसा कि..

Thu, 27 Apr 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 27 Apr 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
girl blackmailing in ludhiana
प्रेम जाल में फंसा कर होता रही ब्लैकमेलिंग
मोहब्बत में धोखे और ब्लैकमेल की एक ऐसी खौफनाक दास्तां सामने आई है, जिसको सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे। फरेब का ये खेल जितना ज्यादा गंदा है, उतना ही ज्यादा दिलचस्प। जगराओं पुलिस ने ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल महिला पत्रकार, आईआरबी के सबइंस्पेक्टर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


ये गिरोह पहले किसी मालदार आसामी की तलाश करते थे। उसका नंबर लेकर पहले लड़की से उसके मोबाइल पर मिस काल कराते थे। कॉल आने  पर लड़की व्यक्ति को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ टाइम फिक्स करती थी। जब लड़की उस आदमी के साथ उसकी गाड़ी में बैठकर बनाए गए प्रोग्राम के अनुसार जाती थी तो इस गैंग के मेंबर वहां पहुंचकर प्रेस व सीआईए स्टाफ का डर दिखाकर मोटी रकम वसूलते थे। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरोह में महिला पत्रकार संदीप कौर निवासी शिमालपुरी लुधियाना, सब इंस्पेक्टर (आईआरबी) मनजीत सिंह, कमलजीत सिंह उर्फ कमल निवासी आलीवाल, गुरदीप सिंह निवासी न्यू जनता नगर लुधियाना, परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस निवासी गयासपुरा लुधियाना, ज्योति निवासी लीला मेघ सिंह व सिमरनजीत कौर निवासी गांव शेखूपुरा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी जगराओं के अनुसार यह पहले पुलिस ने गैंग के पांच सदस्य गुरदीप सिंह, परमजीत सिंह, रूपिंदर सिंह, कमलजीत सिंह व संदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गैंग ने 15 वारदातें कबूल की हैं। जांच में और भी खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed