{"_id":"586cc8884f1c1b4d56159dc1","slug":"gangwar-in-yamunanagar-gun-fire-on-prisoner-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े कोर्ट के बाहर गैंगवार, कैदी को गोलियों से भून डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े कोर्ट के बाहर गैंगवार, कैदी को गोलियों से भून डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Wed, 04 Jan 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में गैंगवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में गैंगवार की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में तो कोर्ट के बाहर कैदी को ही गोली मार दी। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है, जहां जगाधरी कोर्ट परिसर एक कैदी पर फायरिंग से सनसनी फैल गई।
अंबाला की गैंग से पेशी के लिए ले जाए गए एक कैदी पर कुछ हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। एक एएसआइ को भी गोली लगी है। इसे गैंगवार बताया जा रहा है। घायल विचाराधीन कैदी मोनू राणा को गैंगस्टर बताया जाता है।
आज दोपहर बाद मोनू राणा को एक मामले में जगाधरी की अदालत में पेश करने के लिए लाया गया था। उसे एडीजे संदीप गर्ग की अदालत में पेश किया जाना था। पुलिस कर्मी उसे लेकर पहुंचे कि उसी दौरान एडीजे संदीप गर्ग की कोर्ट के बाहर पहल से घात लगाए दो युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गर्इ।

एक हमलावर को पुलिस ने पकड़ा
यमुनानगर में गैंगवार
इससे विचाराधीन कैदी मोनू राणा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में गवाही देने आए यमुनानगर का एक एएसआइ योगेंद्र सिंह भी घायल हो गया। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में मोनू राणा की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया।
एक हमलावर को पुलिस ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। दूसरा हमलावर भागने में कामयाब रहा। हमलावर युवकों के नाम साहिल और गौरव बताया जाता है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही थी। बताया जाता है कि यह हमला दो ग्रुपों के बीच चल रहे गैंगवार का परिणाम है। मोनू राणा का अंबाला के थंबर गांव का रहनेवाला है और उसकी एक अन्य गैंग के साथ के प्रतिद्वंद्विता बताई जाती है।