{"_id":"63d155e66bf1c478d4419368","slug":"gangster-gaurav-patial-two-fellow-arrested-with-weapons-in-punjab-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: गैंगस्टर गौरव पटियाल के दो साथी हथियारों समेत काबू, जबरन वसूली व आर्म्स एक्ट में केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: गैंगस्टर गौरव पटियाल के दो साथी हथियारों समेत काबू, जबरन वसूली व आर्म्स एक्ट में केस
Wed, 25 Jan 2023 10:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:16 PM IST
सार
पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि गौरव पटियाला इस समय बंबीहा ग्रुप की अगुवाई कर रहा है जबकि वह दोनों गौरव पटियाल के पुराने साथी जैकपाल सिंह उर्फ लाली निवासी मोगा के इशारे पर वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब पुलिस ने अर्मेनिया की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर गौरव पटियाल के इशारे पर कारोबारियों से रंगदारी मांगने समेत व आरोपियों को पनाह देने वाले उसके दो साथियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह किंगरा निवासी मंडी डबवाली सिरसा और हरिंदर सिंह निवासी कोटकपूरा फरीदकोट के रूप में हुई। आरोपियों से पुलिस ने एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने पहले ही जबरन वसूली व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसएसओसी के एआईजी अश्वनी कपूर ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े राज खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि गौरव पटियाला इस समय बंबीहा ग्रुप की अगुवाई कर रहा है जबकि वह दोनों गौरव पटियाल के पुराने साथी जैकपाल सिंह उर्फ लाली निवासी मोगा के इशारे पर वारदात को अंजाम देते थे। हरिंदर सिंह ने बताया कि गिरोह में सभी की भूमिका अलग रहती थी। जिसे जैसा आदेश दिया जाता था, वह उसे पूरा करता था।
विज्ञापन
वह मुख्यरूप से पंजाब के व्यापारियों या कारोबारियों की पहचान कर उनसे रंगदारी मांगने के काम को अंजाम देता था। कुलदीप किंगरा ने बताया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई आरोपियों को वारदात के बाद सिरसा एरिया में छिपने के लिए जगह का इंतजाम करता था। जैकपाल उर्फ लॉली उन्हें हथियार व गोला बारूद मुहैया करवाता था। इसे उसने अपने साथियों को मुहैया करवाया था। अभी तक वह हथियार बरामद नहीं हुई हैं। पुलिस की तरफ से जल्दी ही उक्त हथियारों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन