फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Amarpreet Samra alias Chakki shot dead in Canada

Punjab: कनाडा के टॉप 10 गैंगस्टर में शामिल अमरप्रीत समरा की हत्या, मैरिज हॉल के बाहर बरसाई गोलियां

Mon, 29 May 2023 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 May 2023 11:41 AM IST
सार

अमरप्रीत वैंकूवर में शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आया था। रात को डिनर और डांस के बाद जैसे ही वह समारोह स्थल फ्रेसरव्यू हॉल से बाहर निकला तो ब्रदर्स कीपर्स ग्रुप के गुर्गों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।

विज्ञापन
Gangster Amarpreet Samra alias Chakki shot dead in Canada
गैंगस्टर अमरप्रीत समरा - फोटो : फाइल

विस्तार

कनाडा के टॉप 10 वांछित गैंगस्टरों में शामिल पंजाब मूल के अमरप्रीत समरा की कनाडा के वैंकूवर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। एक शादी समारोह में शामिल होने आए समरा पर कनाडा के समय के अनुसार रविवार रात 1:30 बजे वैंकूवर की फ्रेजर स्ट्रीट स्थित फ्रेजरव्यू हॉल से बाहर निकलते ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। 28 वर्षीय अमरप्रीत (चक्की) समरा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से 30 मिनट पहले पहले समरा शादी में आए मेहमानों के साथ डांस फ्लोर पर था।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के मुताबिक हत्यारे प्रतिद्वंद्वी ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़े थे। हत्यारे कॉन्ट्रैक्ट किलर थे, जिन्होंने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपनी कार को कुछ दूरी पर जाकर जला दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। यह कार वैंकुवर से दूर डेल्टा इलाके में मिली है। पुलिस ड्रग्स के धंधे में आपसी लड़ाई को हत्या की वजह बता रही है।
विज्ञापन


चश्मदीद बोले- जैसे मशीनगन से गोलियां चल रही हो
पुलिस को कुछ चश्मदीद मिले, जिन्होंने बताया कि अचानक तेजी से गोलियां चलने लगीं। ऐसा लग रहा था, जैसे कोई मशीनगन से गोलियां चला रहा हो। उस समय हॉल के भीतर 50 से 60 मेहमान थे। शोर सुनकर मेहमान हॉल के पीछे वाले हिस्से में छिप गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रदर्स कीपर्स गुट से पुरानी रंजिश
अमरप्रीत समरा और उसके बड़े भाई रविंदर को शादी में मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया था। दोनों भाई उस ग्रुप के सक्रिय सदस्य हैं, जिसकी लंबे समय से ब्रदर्स कीपर्स गुट से रंजिश है। दोनों के बीच पहले भी कई बार खूनी टकराव हो चुका है। वैंकूवर पुलिस कांस्टेबल तानिया विसिंटिन ने बताया कि उन्हें रात 1:30 बजे फोन पर फायरिंग की सूचना मिली।

11 खतरनाक गैंगस्टरों की सूची में नौ पंजाब मूल के
पिछले साल कनाडा की पुलिस एजेंसियों ने 11 खतरनाक गैंगस्टरों की लिस्ट जारी की थी। इन 11 गैंगस्टरों में से नौ पंजाब मूल के थे। इन 11 गैंगस्टरों की लिस्ट में समरा का नाम दूसरे नंबर पर था। सूची में शकील बसरा (28), अमरप्रीत समरा (28), जगदीप चीमा (30), रविंदर शर्मा (35), बरिंदर धालीवाल (39), एंडी सेंट पियरे (40), गुरप्रीत धालीवाल (35), रिचर्ड जोसेफ व्हिटलॉक (40), समरप गिल (29), सुमदीश गिल (28) और सुखदीप पंसाली शामिल का नाम शामिल है।

अपहरण मामले में दोषी ठहराया गया था
अमरप्रीत और उसके दो साथियों को 2015 में अपहरण और जबरन बंधक बनाने के मामले में अदालत ने दोषी ठहराया गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इस वारदात में अमरप्रीत चक्की के साथ उसका साथी शकील बसरा भी शामिल था। उनके प्रतिद्वंद्वी गिरोहों बीके, वुल्फ पैक और क्रिमसन स्कॉर्पियन के साथ ड्रग्स के धंधे के चलते एक दशक से झगड़ा चल रहा है।

पुलिस ने जारी की थी चेतावनी
ब्रिटिश कोलंबिया पुलिस ने कहा कि अमरप्रीत कई गोलीबारी के मामलों में भी वांछित था। पुलिस ने हाल ही में 11 गैंगस्टरों का यूनाइटेड नेशन सेफ्टी वॉर्निंग पोस्टर जारी किया था। इसमें कहा गया था कि यह खतरनाक अपराधी हैं। इनसे कोई संबंध न रखें। इनसे दूरी बनाकर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed