फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangraped with minor girl by four man after kidnapped in Haryana

हरियाणाः नाबालिग का अपहरण कर चार ने किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार

Wed, 26 Sep 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा) Updated Wed, 26 Sep 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
Gangraped with minor girl by four man after kidnapped in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के टोहाना के एक गांव में चार आरोपियों ने नाबालिग का अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को राउंड अप किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि रविवार रात उसकी बेटी अपने कमरे में सो रही थी। रात 2:00 बजे जब उसकी नींद खुली तो देखा कि उसकी बेटी अपने बिस्तर पर नहीं है और घर का दरवाजा खुला है। उसने सभी जगह उसे तलाशा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने पुलिस के पास किशोरी की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की, गांव के पास से ही उसे बरामद कर लिया गया। 
विज्ञापन


किशोरी ने पुलिस को बताया कि गांव के ही तीन युवक और हांसी के गांव भाटला के रिंकू ने उसे घर से अगवा किया और जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गए। उसने आरोप लगाया कि चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर अपहरण का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद लड़की को गांव के पास से ही बरामद कर लिया। लड़की के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को राउंड अप किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed