{"_id":"640d0bdc29b8d74f2cae149b40eb5f18","slug":"gangrape-with-pregnent-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराली दरिंदों ने 7 माह की गर्भवती को भी नहीं बख्शा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराली दरिंदों ने 7 माह की गर्भवती को भी नहीं बख्शा
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा(करनाल)
Updated Thu, 13 Mar 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव में एक गर्भवती युवती के साथ ससुरालपक्ष के युवकों द्वारा सामूहिक दुराचार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने अपने ही परिवार के कुछ युवकों पर दुराचार करने व जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने घरौंडा थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवती की मेडिकल जांच करवाई। युवती की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दिए बयान में पीड़ित युवती ने बताया कि उसने अपने परिवार की रजामंदी से एक गांव के एक युवक से प्रेम विवाह किया था, लेकिन युवक के परिजनों को यह प्रेम विवाह रास नहीं आ रहा था जिसको लेकर युवक के परिजनों का उसके साथ कई बार झगड़ा हो चुका था।
विज्ञापन
इससे परेशान होकर वह अपने पति के साथ सोनीपत में रहने लगी थी। वह सात माह से गर्भवती है और उसके दो बच्चे भी हैं।
ससुराल पक्ष के लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद के निपटान के लिए ससुराल के कुछ युवकों ने मंगलवार की शाम को उसको बुलाया था।
युवती का आरोप है कि नहर के किनारे ले जाकर चारों युवकों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़का और उसे जलाने की कोशिश की।
पीड़िता अपनी जान बचाकर भागने लगी तो दो युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता उनके चंगुल से छूटकर किसी तरह घरौंडा थाने पहुंचे और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला की मेडिकल जांच करवाई।
विज्ञापन