{"_id":"e4e21fe0111d15ef8d4ad5569730c326","slug":"gangrape-with-lady-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से मिलने आई महिला से 5 ने की दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से मिलने आई महिला से 5 ने की दरिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़
Updated Mon, 21 Sep 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनूड़ में एक 38 साल की महिला से गैंग रेप का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने मनदीप सिंह निवासी बनूड़ समेत पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शिंदरपाल सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीड़िता अमृतसर निवासी है। वह अपने पति से मिलने के लिए बलटाना आई थी। रात करीब 12 बजे सेक्टर-43 चंडीगढ़ बस स्टैंड पर उतरी थी। जिसने बलटाना के लिए ऑटो चालक से किराया पूछा। उसके मना करने पर वहां स्थित बाइक सवार दो युवकों से जीरकपुर छोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
वह पीड़िता को जीरकपुर छोड़ने के बजाए बनूड़ में सैनी के मोहल्ले में नई तैयार हुई सुनसान कोठी में ले गए। वहां फोन करके उन्होंने तीन और युवकों को बुला लिया। उन्होंने पूरी रात महिला से गैंग रेप किया। पीड़िता सुबह निकली। नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिमों को आप बीती बताई। उन्हें पीड़िता को थाना पहुंचाया।
विज्ञापन
पीड़िता ने नौजवान का नाम मनदीप बताया। पुलिस प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 376डी,354 तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस इस मामले में शामिल नौजवानों की तलाश कर रही है।