{"_id":"57e796b04f1c1bf80a573b67","slug":"gangrape-victim-lady-committed-suicide-in-rohtak-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किडनेप करके 5 युवकों ने गैंगरेप किया और फेंक गए, पीड़िता ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किडनेप करके 5 युवकों ने गैंगरेप किया और फेंक गए, पीड़िता ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 25 Sep 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
रोहतक में गैंगरेप पीड़िता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा महिला को पांच युवक किडनेप करके ले गए और बारी-बारी उसके साथ दुराचार किया। दुखी होकर पीड़िता ने आज सुसाइड कर ली। घटना हरियाणा के रोहतक की है।
गांव कटेसरा में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक महिला के साथ शुक्रवार की रात को पांच युवकों ने किडनेप करके गैंगरेप किया था और उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए थे।
आरोप गांव के ही एक युवक सुनील पर लगे हैं। मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी समेत 5 पर अपहरण और गैंगरेप का केस दर्ज किया था। इससे पहले की पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पाती, पीड़िता ने जीवनलीला समाप्त कर ली।

बेहोशी की हालत में हाइवे किनारे फेंक गए
रोहतक में गैंगरेप पीड़िता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात को महिला शौच के लिए निकली थी। इस दौरान दो युवकों ने उसे खींचकर जबरन कार में डाल लिया और खेतों की तरफ ले गए। वहां पहले से ही तीन लोग मौजूद थे। इसके बाद पांचों ने बारी-बारी उसके साथ दुराचार किया।
महिला बेहोश हो गई और वे लोग उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। इधर जब काफी देर तक महिला नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह लोगों ने महिला को सड़क किनारे देखा तो घरवालों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल ले गए।

गांव के ही युवक पर लगाए आरोप
रोहतक में गैंगरेप पीड़िता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
परिजन महिला को पहले कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले गए, जहां से उसे रोहतक के एक हॉस्पिटल में रेफर किया गया, जहां उसका मेडिकल हुआ और रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने मामले की पूरी जानकारी दी और गांव के ही युवक सुनील का नाम लिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक को नामजद करके उसके समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। इस बीच महिला ने फंदा लगा लिया, वो भी तब जब घरवाले किसी काम से बाहर गए हुए थे।